Home rss business hindi 7 दिन में 1700 रुपये से ज्यादा चढ़ गया शेयर, मार्केट में...

7 दिन में 1700 रुपये से ज्यादा चढ़ गया शेयर, मार्केट में दहाड़ रहा यह मल्टीबैगर, करीब 5 गुना बढ़ा है मुनाफा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5% चढ़कर 6945.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। लगातार सातवें दिन एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। 7 दिन में कंपनी के शेयर 34 पर्सेंट उछल गए हैं। पहली तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में यह तेजी आई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 5 गुना बढ़ गया है।

7 दिन में 1700 रुपये से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के शेयर पिछले 7 दिन में 1762.70 रुपये उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 29 जुलाई 2026 को 5183.10 रुपये पर थे। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार 6 अगस्त 2026 को BSE में 6945.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों में 21 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। 5 दिन में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 1231.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 महीने में कंपनी के शेयरों में 91 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है।

करीब 5 गुना बढ़ गया है एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का मुनाफा
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) का मुनाफा करीब 5 गुना बढ़ गया है। मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन एक्सपैंशन की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 50.2 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 10.8 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का रेवेन्यू 360 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 157 करोड़ रुपये था।

11 महीने में 393% चढ़ कंपनी हैं मल्टीबैगर कंपनी के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के शेयर पिछले 11 महीने में 393 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2025 को 1407.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 अगस्त 2026 को 6945.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 347 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8714.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1391 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN