Home - 16GB रैम, 8000mAh बैटरी, Gorilla Glass 7i की डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा...

16GB रैम, 8000mAh बैटरी, Gorilla Glass 7i की डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा के साथ आया Redmi का धांसू फोन, 3 साल तक चलेगा चकाचक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz TrueColour AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP AI कैमरा और 4 साल के Android अपडेट मिलते हैं।

Redmi Note 17 5G Launched in India: Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला Redmi स्मार्टफोन है। नए फोन में 8000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह लगभग 3 दिन तक चलती है। फोन में 120Hz TrueColour AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट Amazon और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जानिए कीमत और फीचर्स की डिटेल्स:

Redmi Note 17 5G की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi ने Redmi Note 17 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट का लॉन्च प्राइस 27,999 रुपए है। लॉन्च ऑफर के बाद इसे 24,999 रुपए में बेचा जाएगा। फोन के 8GB + 128GB मॉडल को 30,999 रुपए में पेश किया गया है। बैंक ऑफर्स के बाद फोन को 27,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

ये शुरुआती कीमतें SBI Bank, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड व EMI ट्रांजैक्शन पर मिलने वाले 3,000 रुपए इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद लागू होंगी। फोन 13 अगस्त 2026 से दोपहर 12 बजे Amazon, mi.com और Xiaomi Retail Stores पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन Arctic Blue, Starlight Purple और Dark Night जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

बैटरी: Redmi Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Silicon-Carbon Battery है। कंपनी के मुताबिक यह Redmi सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है, जो सामान्य यूज में 3 दिन तक का बैकअप मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.4mm रखी गई है। इसके साथ 45W Turbo Charging का सपोर्ट मिलता है और अच्छी बात यह है कि 45W चार्जर बॉक्स में ही दिया जाएगा। फोन 22.5W Reverse Wired Charging को भी सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले: फोन में 6.9-इंच TrueColour AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz AdaptiveSync Refresh Rate मिलता है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है। गेमिंग और वीडियो देखने वालों के लिए इसमें 200% सुपर वॉल्यूम स्पीकर्स दिए गए हैं।

प्रोसेसर: Redmi Note 17 में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक फिजिकल RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है। यानी कुल 16GB RAM का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: Redmi Note 17 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा में Night Mode, AI HDR, Dynamic Shots, AI Editor और 2x In-Sensor Zoom जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP AI फ्रंट कैमरा दिया गया है।

मजबूती: फोन की मजबूती पर भी Xiaomi ने खास ध्यान दिया है। Redmi Note 17 5G में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है, जो स्क्रीन को रोजमर्रा की खरोंच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

OS अपडेट: Redmi Note 17 5G Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

AI फीचर्स: फोन में Google Gemini AI का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN