Home LIFESTYLE NEWS HINDI क्या आपने कभी पौधों में डाली है चॉक? फायदे जानकर आज ही...

क्या आपने कभी पौधों में डाली है चॉक? फायदे जानकर आज ही करेंगे ट्राई

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपके पौधे ठीक से नहीं बढ़ रहे या नई पत्तियां कमजोर दिख रही हैं, तो यह आसान घरेलू तरीका आपके काम आ सकता है। एक साधारण सफेद चॉक पौधों को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकती है।

हर कोई चाहता है कि उसके घर के पौधे हमेशा हरे-भरे रहें और तेजी से बढ़ें। इसके लिए लोग तरह-तरह की खाद और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखी साधारण सफेद चॉक भी पौधों की अच्छी ग्रोथ में मदद कर सकती है? चॉक में कैल्शियम होता है, जो पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। अगर मिट्टी में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो पौधों की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है। ऐसे में सही मात्रा में चॉक का इस्तेमाल मिट्टी को अतिरिक्त कैल्शियम देने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इस आसान हैक को इस्तेमाल करने का सही तरीका।

पौधों की ग्रोथ के लिए चॉक कैसे यूज करें?

एक साधारण सफेद चॉक लें। इसे अच्छी तरह कूटकर बारीक चूरा बना लें। अब पौधे की मिट्टी को हल्का-सा ढीला करें और उसमें एक से दो छोटे चम्मच चॉक का चूरा मिला दें। इसके बाद थोड़ा पानी डाल दें, ताकि चॉक धीरे-धीरे मिट्टी में मिल जाए। इस नुस्खे को महीने में एक बार से ज्यादा ना करें।

पौधों के लिए चॉक कैसे फायदेमंद हो सकती है?

  1. कैल्शियम की कमी: चॉक में कैल्शियम होता है, जो पौधों की जड़ों, तने और नई पत्तियों के अच्छे विकास के लिए जरूरी है।
  2. जड़ों को मजबूत रखे: जब मिट्टी में पर्याप्त कैल्शियम होता है, तो जड़ों का विकास बेहतर हो सकता है। इससे पौधा मिट्टी से पानी और पोषक तत्व आसानी से ले पाता है।
  3. नई पत्तियों की ग्रोथ में मदद: अगर नई पत्तियां कमजोर निकल रही हैं, तो सही मात्रा में कैल्शियम मिलने से उनकी बढ़त बेहतर हो सकती है।
  4. मिट्टी की क्वालिटी: सही मात्रा में चॉक मिलाने से कुछ तरह की मिट्टी का संतुलन बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।

क्या हर पौधे में यह तरीका अपनाया जा सकता है?

टमाटर, मिर्च, बैंगन और कई फूल वाले पौधों में कैल्शियम की जरूरत ज्यादा हो सकती है। हालांकि किसी भी पौधे में यह उपाय करने से पहले उसकी जरूरत को समझना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा कैल्शियम भी पौधों के लिए ठीक नहीं होता।

इन बातों का रखें ध्यान

  • सिर्फ सादी सफेद चॉक का ही इस्तेमाल करें।
  • रंगीन चॉक या केमिकल वाली चॉक मिट्टी में ना डालें।
  • जरूरत से ज्यादा चॉक डालने से मिट्टी का संतुलन बिगड़ सकता है।
  • हर पौधे को कैल्शियम की जरूरत एक जैसी नहीं होती, इसलिए कम मात्रा से शुरुआत करें।
  • अगर पौधे की हालत लगातार खराब हो रही है, तो किसी और पोषक तत्व की कमी भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह घरेलू उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताया गया है। चॉक में कैल्शियम होता है, लेकिन यह हर पौधे या हर तरह की मिट्टी के लिए जरूरी या उपयुक्त हो, ऐसा नहीं है। इसका इस्तेमाल हमेशा सीमित मात्रा में करें। अगर पौधा लगातार खराब हो रहा है, तो बागवानी विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN