Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Avengers : Doomsday में होंगे कुल 3 कैप्टन अमेरिका! समझिए टाइमलाइन का...

Avengers : Doomsday में होंगे कुल 3 कैप्टन अमेरिका! समझिए टाइमलाइन का गणित

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/AvenG_1786020885537_1786020891111_4934d877-b142-4c2f-a89c-beaa08f204f6.jpg

Avengers Doomsday: मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों में कई बार चीजें इतनी जटिल हो जाती हैं कि नई फिल्म की कहानी को समझने के लिए बहुत दिमाग लगाना पड़ जाता है। एवेंजर्स सीरीज की फिल्में कुछ ऐसी ही होती हैं।

एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तभी से दर्शकों के दिलों में कई सवाल आ रहे हैं, इनमें से कुछ सवालों के जवाब वक्त के साथ हम आपको देते रहेंगे।

मार्वल की इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘एवेंजर्स – डूम्सडे’ (Avengers : Doomsday) का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसके बाद से फैंस बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। मार्वल की फिल्मों और वेब सीरीज पर पैनी नजर रखने वाले तो सब समझते हैं, लेकिन जो मार्वल की फिल्में बीच-बीच में कभी-कभार देखने जाते हैं, उनके लिए कई बार चीजें कनफ्यूजिंग हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही आपको आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा, क्योंकि कई सारे यूनिवर्स और टाइमलाइन्स एक दूसरे को क्रॉस करेंगी। एक रोमांच से भर देने वाली चीज, इस मूवी में यह होगी कि आपको एक साथ 3 कैप्टन अमेरिका एक साथ नजर आएंगे।

एवेंजर्स डूम्सडे में होंगे 3 कैप्टन अमेरिका!

ट्रेलर देखकर इतना तो साफ है कि टाइमलाइन्स कुछ ऐसे उलझेंगी कि इस जंग में थॉर और बाकी एवेंजर्स का साथ देने के लिए स्टीव रॉजर्स (ऑरिजनल कैप्टन अमेरिका) आ पहुंचेगा। होगा यह कि जिस वक्त स्टीव इनफिनिटी स्टोन्स को वापस अपनी जगह पर रखने गया था, तब उसने बहुत कुछ देखा। उसे उस दौरान के साथ-साथ आने वाले वक्त की भी कई सिचुएशन्स का बेहतर अंदाजा है। लेकिन फिर बाकी के 2 कैप्टन अमेरिका कौन हैं? कई लोगों ने ट्रेलर में नोटिस किया होगा कि एक शख्स भारी-भरकम ढाल लिए खड़ा हुआ है। ठीक उस वक्त, जब थॉर स्पीच दे रहा है। यह और कोई नहीं थंडरबोल्ट्स की टीम की हिस्सा रहा जॉन वॉकर है।

जॉन वॉकर से क्यों छिन गया था खिताब?

वही जॉन वॉकर जिसे उसके साथी दो मिनट का कैप्टन अमेरिका कहकर चिढ़ाते हैं। जिन लोगों ने हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज देखी है, उन्हें पता है कि स्टीव रॉजर्स के बाद आर्मी ने जॉन को कैप्टन अमेरिका बनाया था, हालांकि उसके हाथों एक बच्चे के कत्ल के बाद चीजें तेजी से बदलीं और शील्ड फैल्कन के हाथ में आ गई। उसके बाद काफी वक्त तक फैल्कन ही कैप्टन अमेरिका रहा है। हालांकि डूम्सडे में स्टीव रॉजर्स के साथ-साथ जॉन वॉकर और फैल्कन भी शील्ड लेकर लड़ते नजर आएंगे। इसकी झलक ट्रेलर में साफ मिलती है।

शील्ड लेकर लड़ते दिखेंगे ये तीनों हीरोज

जिस वक्त थॉर एवेंजर्स की नई टीम को यह समझा रहा है कि कैसे उनकी यह लड़ाई पिछली वाली से कहीं ज्यादा मुश्किल होने वाली है, उस वक्त सामने ही फैल्कन (सैम विल्सन) और जॉन वॉकर भी खड़े हुए हैं। दोनों के हाथों में शील्ड देखी जा सकती है। यानि इस लड़ाई में एक नहीं बल्कि तीन-तीन ऐसे लोग होंगे जिन्हें कैप्टन अमेरिका का टैग मिल चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि जब एक साथ तीन लोग शील्ड लेकर लड़ते दिखाई पड़ेंगे तो माहौल कैसा बनेगा। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि स्टीव थॉर का हथौड़ा लेकर लड़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN