Home rss business hindi इमामी ग्रुप की कंपनी का आएगा IPO, डायरेक्टर ने बता दिया पूरा...

इमामी ग्रुप की कंपनी का आएगा IPO, डायरेक्टर ने बता दिया पूरा प्लान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाला एफएमसीजी, इमामी ग्रुप पैकेज्ड फूड बिजनेस में तेजी से कदम बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल में फूड पार्क बनाने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह जानकारी कंपनी के डायरेक्टर आदित्य वर्धन अग्रवाल ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी इमामी ग्रुप की कंपनी इमामी एग्रोटेक आईपीओ लाने की योजना पर भी काम कर रही है।

कंपनी के डायरेक्टर ने बताया प्लान

आदित्य वर्धन अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में फूड पार्क बनाने के लिए राज्य सरकार से 22 एकड़ जमीन मांगी गई है। इसके साथ ही समूह ने कोलकाता में अपने सभी कार्यालयों को एक जगह लाने के लिए 3 से 4 एकड़ जमीन पर नया हेडक्वार्टर बनाने का भी प्रस्ताव रखा है। इमामी ग्रुप के निदेशक आदित्य वर्धन अग्रवाल ने बताया कि कंपनी की खाद्य तेल इकाई इमामी एग्रोटेक लिमिटेड इस फूड पार्क की स्थापना करेगी। कंपनी पहले ही आटा, मसाले, बेसन, सोया चंक्स और सूजी जैसे उत्पादों के साथ पैकेज्ड फूड सेगमेंट में उतर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने वेस्टर्न और पारंपरिक पैकेज्ड स्नैक्स की भी शुरुआत की है, जिनका उत्पादन अपने और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के जरिए किया जा रहा है। नया फूड पार्क इन सभी उत्पादन गतिविधियों को एक ही परिसर में समेटेगा।

अग्रवाल ने कहा, “हम स्नैकिंग बिजनेस में फैक्ट्री समेत 750 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस बिजनेस से सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से 4,000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्नैक्स के बाद, हम मिठाई और बेकरी प्रोडक्ट्स जैसी खाने-पीने की अन्य कैटेगरी में भी कदम रखेंगे।” इमामी एग्रोटेक की बात करें तो पहले से ही EBITDA पॉजिटिव है। कंपनी का इरादा IPO लाने का है और पैकेज्ड फूड में विस्तार का मकसद अपनी वैल्यूएशन को बेहतर बनाना है।

अग्रवाल ने कहा, “हम यह पक्का करना चाहते हैं कि IPO न सिर्फ सफल हो, बल्कि लंबे समय में शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू बढ़ाने वाला भी हो। सिर्फ खाने के तेल का बिजनेस करने वाली कंपनियों की वैल्यूएशन आकर्षक नहीं होती। जब फूड बिजनेस का दायरा बढ़ेगा और कंपनी की वैल्यूएशन बेहतर होगी तब हम लिस्टिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।”

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इमामी लिमिटेड का मुनाफा लगभग 15 प्रतिशत घटकर 138.94 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में मुनाफा 164.26 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कंपनी की परिचालन आय करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 1,039.21 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 904.09 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च लगभग 18 प्रतिशत बढ़कर 813.03 करोड़ रुपये हो गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN