Source :- LIVE HINDUSTAN
क्या आप भी फलों को काटने के बाद फ्रिज में स्टोर कर देते हैं? अगर हां, तो ये जान लेना जरूरी है कि हर फल आपको पहले से काटकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे फलों की क्वालिटी, स्वाद और टेक्चर तीनों पर खराब असर पड़ सकता है।
फलों और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए हम उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। कई लोगों की आदत होती है कि फल को काटकर खाने के बाद, बचा हुआ फ्रूट फ्रिज में रख देते हैं ताकि बाद में खाया जा सके। ऐसा हर फल के साथ करना सही नहीं होता है। दरअसल ऐसे कुछ फ्रूट्स होते हैं, जिन्हें कटाकर फ्रिज में रखने से वो ऑक्सीडाइज होना शुरू हो जाते हैं। इससे फल के स्वाद, टेक्चर और खुशबू पर असर पड़ता है। साथ ही कुछ फ्रूट्स ऐसे भी होते हैं, जिनमें बैक्टीरिया पनपने का रिस्क बढ़ जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। अगर आप भी फलों को कटाकर फ्रिज में स्टोर कर के रख देते हैं, तो ये 5 फल रखने से परहेज करें। चेतना भल्ला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन्हीं फलों की लिस्ट साझा की है, आइए जानते हैं-
फ्रिज में काटकर कभी नहीं रखने चाहिए ये 7 फल
तरबूज को पहले से काटकर ना रखें
चेतना भल्ला बताती हैं कि तरबूज को काटकर फ्रिज में रखने से फूड पॉइजनिंग का खतरा सबसे ज्यादा होता है। दरअसल तरबूज पानी से भरपूर फल होता है। काटने के बाद ये जैसे ही इसका मॉइश्चर यानी नमी हवा के संपर्क में आती है, इसमें बैक्टीरिया पनपने का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर होता है कि तरबूज को तभी काटें, जब आपको इसे खाना हो।
काटने के बाद जल्दी खराब होता है खरबूजा
तरबूज की तरह खरबूजा भी पानी से भरपूर होता है। इसमें 90% के करीब तो सिर्फ पानी ही होता है। इसलिए पहले से काटकर रखने पर इसकी सतह पर बैक्टीरिया पनपने का रिस्क बढ़ जाता है। फ्रिज में लंबे समय तक स्टोर करने पर इसका टेक्चर भी खराब होने लगता है। इसलिए इसे भी पहले से काटकर ना रखने की सलाह दी जाती है।
केले में शुरू हो जाती है ऑक्सीडेशन
केला भी एक ऐसा फ्रूट है जिसे पहले से काटकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। दरअसल कटे हुए केले में ऑक्सीडेशन शुरू हो जाता है, जिससे इसका रंग भी काला पड़ने लगता है। इसके अलावा केले का टेक्चर काफी नर्म हो जाता है और इसके स्वाद पर भी असर पड़ता है।
काला पड़ जाता है कटा हुआ सेब
आपने नोटिस किया होगा कि कटे हुए सेब को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दो, तो वो काला पड़ना शुरू हो जाता है। दरअसल सेब में आयरन मौजूद होता है, जिस वजह से ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया होने लगती है। चेतना भल्ला बताती हैं कि ये काला पड़ा हुआ सेब खाने से शरीर को कोई पोषक तत्व भी नहीं मिलते हैं। इसलिए सेब को ताभी काटना बेहतर होता है, जब आप इसे खाने वाले हों।
संतरा या मौसंबी का विटामिन सी हो जाता है कम
संतरा और मौसंबी को भी छीलकर फ्रिज में ज्यादा देर के लिए स्टोर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इनमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा कम हो सकती है। अगर आप कुछ देर के इन्हें फ्रिज में रख भी रहे हैं, तो किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करना अच्छा रहेगा।
पपीता भी फ्रिज में कटाकर ना रखें
बहुत से लोग पपीते को काटकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, जो सही नहीं है। दरसल पपीता में भी पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए इसका मॉइश्चर हवा के सम्पर्क में आने पर बैक्टीरिया ग्रोथ का रिस्क ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा काटकर रखने से वो ज्यादा नर्म हो जाता है और उसका स्वाद भी पहले जैसा नहीं रहता।
(Credit- @growwithchetna_Instagram)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



