Home LIFESTYLE NEWS HINDI अकेला खजूर ना खाएं! इन 5 तरह के नट्स-सीड्स के साथ मिलाकर...

अकेला खजूर ना खाएं! इन 5 तरह के नट्स-सीड्स के साथ मिलाकर खाने से होंगे 5 फायदे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खजूर के फायदे तो ढेर सारे जानते हैं इसीलिए रोजाना खाते हैं। लेकिन आप अगर खजूर के फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो इन्हें ये 5 तरह की चीजों के साथ मिलाकर खाएं। घुटने के दर्द, हार्मोनल इंबैलेंस जैसी 5 समस्याओं में भी आराम मिलेगा।

खजूर को नेचुरल स्वीटनर की तरह काफी लोग खाते होंगे। लेकिन खजूर केवल मिठास नहीं देता बल्कि इसमे कई सारे न्यूट्रिशन भी मौजूद होते हैं। जो इसे हेल्दी ड्राई फ्रूट्स बनाते हैं। लेकिन केवल खजूर खाने से भले ही आपको फाइबर, पोटैशियम, विटामिन और आयरन मिलता हो। लेकिन आप अगर खजूर के साथ सही नट्स एंड सीड्स को मिलाकर खाते हैं तो शरीर की अलग-अलग परेशानियों में राहत मिलेगी। जैसे खजूर को काफी सारे लोग दूध के साथ खाते हैं। ऐसे ही खजूर को इन 5 तरह के नट्स एंड सीड्स के साथ मिलाकर खाने और उसे फायदों के बारे में जान लें।

खजूर को नट्स एंड सीड्स के साथ मिलाकर खाने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रिया कोहली ने खजूर के साथ नट्स एंड सीड्स के 5 कॉम्बिनेशन शेयर किये हैं। जिन्हें खाने पर थकान, कमजोरी, हार्मोनल इंबैलेंस जैसे कई समस्याओं में आराम मिलेगा। तो अगली बार जब खजूर खाने वाले हों तो साथ में इन नट्स एंड सीड्स को साथ में खाएं तो इससे ज्यादा फायदे आपको मिलेंगे, जानें….

खजूर के साथ काजू खाएं

अगर आप खजूर के साथ काजू खाते हैं तो आपको खजूर के पोटैशियम, फाइबर और आयरन जैसे गुणों के साथ काजू में मौजूद हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मैग्नीशियम मिलता है। जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाए तो घुटनों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

खजूर के साथ पंपकिन सीड्स

खजूर के साथ पंपकिन सीड्स को खाया जाए तो न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक ये हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारने में मदद करता है। पंपकिन सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक, आयरन, मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। जो नींद अच्छी लाने, हार्ट हेल्थ और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। तो अगर हार्मोनल हेल्थ सुधारनी है तो पंपकिन सीड्स के साथ खजूर खाना शुरू करें।

खजूर के साथ बादाम खाने के फायदे

खजूर के साथ बादाम खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। तो अगर कोई बार-बार बीमार होता है और उसकी इम्यूनिटी कमजोर है को उसे खजूर और बादाम को पेयर करके खाना चाहिए।

खजूर के साथ दूध पीना

खजूर को दूध के साथ मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। तो बच्चे या बड़े जिन्हें अक्सर कब्ज हो जाती है उन्हें खजूर के साथ दूध देना चाहिए।

खजूर के साथ पीनट बटर

न्यूट्रिशनिस्ट सजेस्ट करती हैं कि खजूर के साथ अगर पीनट बटर को खाया जाए तो ये थकान दूर करने में मदद करता है। तो अगली बार जब खजूर को अकेले खा रहे हों तो अपनी समस्या के आधार पर इनमे से किसी एक चीज के साथ पेयर करके खाएं, फायदा मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN