Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Series: थ्रिलर देख-देखकर हो गए हैं बोर? बिंज वॉच करें 8.6...

OTT Series: थ्रिलर देख-देखकर हो गए हैं बोर? बिंज वॉच करें 8.6 रेटिंग वाली यह फील-गुड सीरीज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/7_August_OTT_series__1786072783496_1786072790770_6d2b9678-0d57-46d3-87d8-931e95d32d02.jpg

OTT Feel Good Series: जियोहॉटस्टार पर एक सीरीज आई है। इस सीरीज की एंडिंग हैप्पी है। इसमें रोमांस दिखाया गया है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।

अगर आप हर रोज मर्डर मिस्ट्री, क्राइम और डार्क सस्पेंस थ्रिलर देख-देखकर थक चुके हैं और कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जिसे देखकर मन हल्का और खुश हो जाए, तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन सीरीज है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है और वो इस वक्त जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

सीरीज के बारे में

इस फील-गुड सीरीज का नाम है, ‘हार्ट बीट’ (Heart Beat)। कहने को तो यह एक मेडिकल ड्रामा है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लाइट-हार्टेड टोन है। इसकी कहानी ‘आरके हॉस्पिटल’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां नए इंटर्न्स की लाइफ, उनके सीनियर डॉक्टर्स के साथ रिश्ते, अस्पताल के चैलेंजेस और उनकी पर्सनल लाइफ के खूबसूरत बैलेंस को बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है।

Main Vaapas Aaunga OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आ रही इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, जानें कब और कहां देखें

हिंदी में है ये सीरीज?

यूं तो ये तमिल सीरीज है, लेकिन जियोहॉटस्टार पर पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में मौजूद है।

लोग इसे इतना क्यों कर रहे हैं रीकमंड?

सोशल मीडिया पर यह सीरीज आजकल काफी ट्रेंड में है और लोग एक-दूसरे को इसे देखने की सलाह दे रहे हैं। अब तक इसके 3 सीजन्स आ चुके हैं, फिर भी यह एक ‘हिडन जेम’ बनी हुई है। आइए जानते हैं इस सीरीज की कुछ खास बातें-

1. भारी-भरकम सस्पेंस और थ्रिलर के बीच यह सीरीज आपके दिमाग को एक सुकून देने वाला ब्रेक देती है।

August OTT Release: अगस्त में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ओटीटी पर आएंगी 8 फिल्में, सीरीज और रिएलिटी शोज

2. भारत में अच्छे मेडिकल शोज काफी कम बनते हैं। ‘हार्ट बीट’ में इमरजेंसी केसेज और डॉक्टर्स की पर्सनल/प्रोफेशनल लाइफ के बैलेंस को बेहद बारीकी और खूबसूरती से दिखाया गया है।

3. इसके 3 सीजन जरूर हैं, लेकिन एपिसोड्स की लंबाई छोटी और क्रिस्प है, जिससे आप इसे बिना बोर हुए एक सांस में पूरा देख सकते हैं।

4. वीकेंड के लिए ये सीरीज परफेक्ट है। इसमें रोमांस भी है, थ्रिलर भी है और कॉमेडी भी है।

Jana Nayagan OTT release: विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ किस ओटीटी पर होगी रिलीज? जानें कितने करोड़ मे हुई डील

देखें या नहीं?

अगर आपको हल्के-फुल्के मोमेंट्स, थोड़ा रोमांस और मेडिकल बैकड्रॉप वाला कंटेंट पसंद है, तो यह एक बार देखने लायक सीरीज है।

8.4 रेटिंग वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में हैं धनुष, ओटीटी पर लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड

SOURCE : LIVE HINDUSTAN