Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार इंटीमेट सीन में बहके पवन सिंह, काजल राघवानी ने एक्टर पर लगाए...

इंटीमेट सीन में बहके पवन सिंह, काजल राघवानी ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जबरदस्ती की Kiss और…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/kajal_pawan_singh_1786083913086_1786083923889_4a1b34af-3afb-42ed-b6f0-770873ced4bd.jpg

हाल ही में ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में काजल राघवानी जो इस वक्त शो में सबसे ज्यादा लाइम लाइट बटोर रही हैं।

ओटीटी पर हाल ही में भोजपुरी शो ‘भोजपुरी बवाल’ शुरू हुआ है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। शो के नए-नए प्रोमो भी हर दिन रिलीज किए जा रहे हैं,जिसमें स्टार्स एक-दूसरे पर तीखे वार करते और गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर जो कहा उसने सभी के होश उड़ा दिए। ये प्रोमो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

निरहुआ-आम्रपाली के बाद पवन सिंह पर साधा निशाना

हाल ही में जियो हॉस्टार रिएलिटी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में काजल राघवानी जो इस वक्त शो में सबसे ज्यादा लाइम लाइट बटोर रही हैं। काजल लगातार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर तो निशाना साध ही रहीं हैं। साथ ही अब उन्होंने पवन सिंह पर भी हमला बोला है। काजल ने पवन सिंह को लेकर जो कहा उसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं।

पवन ने किसिंग सीन जबरदस्ती करवाया

‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो की शुरुआत में काजल राघवानी, पवन सिंह पर जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने का आरोप लगा रही हैं। वो कहती हैं, ‘पवन जी का तो पता ही है। वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया और उसके बाद मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए। मैंने सबकी रिस्पेक्ट की, लेकिन कोई इज्जत के लायक नहीं है।’

पहले इंडस्ट्री चला लें फिर देश चलाएं लोग तो ज्यादा अच्छा है

यही नहीं काजल ने आम्रपाली को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘आम्रपाली का मैं कुछ नहीं बोलना चाहती। दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया। वो चीज मुझे हमेशा बुरी लगेगी। पहले इंडस्ट्री चला लें फिर देश चलाएं लोग तो ज्यादा अच्छा है। उन लोगों को 10 जगह मुंह मारना है सबको।’

सावन चिकन बनाने को लेकर हुए थे ट्रोल

बता दें कि हाल में पवन सिंह ने का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो ‘भोजपुरी बवाल’ के सेट पर चिकन बनाते नजर आए थे। वो अपने साथियों से कहते हैं, ‘गांव में जाओ और देसी मुर्गा पकड़ के लाओ, ताकि बिहारी स्टाइल में चिकन बना सकें।’ इसके बाद उनके साथी गांव जाते हैं और मुर्गा पकड़ने की कोशिश करते हैं। इधर पवन स्टूडियो में मुर्गा बनाने के लिए बाकी तैयारी करते हैं। बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। कई यूजर्स इस बात से खफा हैं कि सावन के पवित्र महीने में उन्होंने चिकन बनाया और खाया। दरअसल, हिंदू धर्म में सावन के महीने में न ही मांसाहारी खाना बनाया जाता है न ही खाया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN