Source :- LIVE HINDUSTAN
Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Fredun Pharmaceuticals के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। फार्मा कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। बता दें, बीते महीने ही कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे।
94% बढ़ा नेट प्रॉफिट (Fredun Pharmaceuticals Q1 Results)
कंपनी ने दी जाानकारी में बताया है कि पहली तिमाही के दौरान कुल 13.13 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 94.10 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.76 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के रेवन्यू में भी तेज उछाल देखने को मिली है।
अप्रैल से जून के दौरान कुल ऑपरेशनल रेवन्यू 227.75 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर आय 90.70 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, टैक्स भुगतान के पहले कंपनी का प्रॉफिट 20.55 करोड़ रुपये रहा है। इसमें पिछले साल की तुलना में यह 127.30 प्रतिशत बढ़ा है।
शेयरों के प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा (Fredun Pharmaceuticals Share Price)
Fredun Pharmaceuticals के शेयर आज बीएसई में 1189 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1265 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बीते एक महीने में स्टॉक का दाम 42 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का दाम 55 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। महज एक साल में ही मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 245 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
दो साल में फार्मा स्टॉक का दाम 362 प्रतिशत, 3 साल में 254 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 साल में स्टॉक 767 प्रतिशत और 10 साल में यह 14644 प्रतिशत बढ़ा है।
एक बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
फार्मा कंपनी के शेयर पिछले महीने एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक पर दो शेयर बोनस के तौर पर दिया था। इसी साल जून के महीने में कंपनी एक्स-डिविडेंड भी ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को हर शेयर पर 0.70 रुपये का फायदा हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




