Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार किशोर कुमार ने बंगले में दफना दी थी अपनी गाड़ी, वजह जान...

किशोर कुमार ने बंगले में दफना दी थी अपनी गाड़ी, वजह जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/kis_1786092490940_1786092504140_e76c47b5-90c3-40ac-a099-390b0d41814f.jpg

किशोर कुमार बेहद अलग मिजाज के इंसान थे। वह कब क्या कर दें किसी को नहीं पता था। एक बार तो उन्होंने मेहनत से कमाई अपनी पहली गाड़ी को दफन कर दिया था।

किशोर कुमार की आवाज और एक्टिंग के तो सभी दीवाने थे ही। वह अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी कम सुर्खियों में नहीं रहती थीं। किशोर अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहते थे। किशोर ने 4 शादी की थी। अब क्या आप जानते हैं कि एक बार किशोर ने अपनी गाड़ी को दफना दिया था वो भी अपने ही बंगले में।

किशोर के बेटे का कैसा था पिता की 4 शादी पर रिएक्शन

इस बात का खुलासा खुद किशोर के बेटे अमित कुमार ने किया था। अमित, किशोर और उनकी पहली पत्नी रूमा के बेटे हैं। रूमा सिंगर और एक्टर थीं। दोनों की शादी 1950-58 तक चली।

किशोर का जब रूमा से तलाक हो रहा था, उस समय वह मधुबाला के करीब आ गए थे। किशोर की 4 शादी को लेकर जब अमित से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ‘मैंने कभी उनसे इस बारे में नहीं पूछा। यह उनकी पर्सनल लाइफ थी। वह हमेशा परिवार चाहते थे। वह फैमिली मैन थे। बस उन्हें गलत समझा गया था।’

क्यों दफन कर दी थी अपनी कार

अमित से फिर पूछा गया था कि किशोर खुद को पास्ट से कैसे डिसकनेक्ट करते थे तो उन्होंने कहा था, ‘जिस दिन मेरे पैरेंट्स का तलाक हो रहा था। उस दिन पापा ने अपनी मोरिस माइनर गाड़ी को अपने ही बंगले में दफन करवा दी थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो गाड़ी उन्होंने मेरी मां के साथ खरीदी थी जब बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म आंदोलन आई थी। ऐसे थे किशोर कुमार।’

कौन थीं किशोर कुमार की पहनी पत्नी

किशोर की पहली पत्नी रूमा के बारे में बता दें कि वह फिल्ममेकर सत्यजीत रे की भतीजी थीं। रूमा ने किशोर से 1950 में शादी की थी। दोनों फिर 1952 में अमित कुमार के जन्म के बाद पैरेंट बन गए थे। ऐसा कहा जाता है कि किशोर चाहते थे कि रूमा अपना करियर छोड़कर हाउसवाइफ बन जाएं। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म अभिमान जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन लीड रोल में थे, वो किशोर और रूमा की स्टोरी से इंस्पायर थी।

रूमा ने फिर की दूसरी शादी

रूमा, ज्वार भाटा, अफसर, मशाल, अभिजन जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। किशोर से अलग होने के बाद रूमा ने दूसरी शादी कर ली थी और उस शादी से उनके 2 बच्चे थे। साल 2019 में उनका निधन हो गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN