Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना मेकअप, नेचुरली ग्लो करेगा चेहरा! रोज पीनी शुरू करें 3 चीजों...

बिना मेकअप, नेचुरली ग्लो करेगा चेहरा! रोज पीनी शुरू करें 3 चीजों से बनी ये ड्रिंक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो सिर्फ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से काम भी चलेगा। अपनी डाइट में भी कुछ ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपकी स्किन को अंदर से ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करें। 3 चीजों से बनी ये ड्रिंक आपकी स्किन हेल्थ को सपोर्ट करने का ही काम करती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ चेहरे पर कुछ लगाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि आप कैसी डाइट ले रहे हैं ये भी काफी मायने रखता है। अगर आपका खानपान अच्छा है तो चेहरे पर ग्लो वैसे ही बना ही रहता है। आज एक ऐसी ही ड्रिंक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसके आगे महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी फेल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तीन चीजों से बनी ये ड्रिंक अंदर से आपको निखार देने का काम करती है। इस ड्रिंक में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्व हैं जो स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। वैसे ये कोई नई ड्रिंक नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अगर आपको भी नेचुरल ग्लो चाहिए तो इसे अपनी डाइट में एक बार शामिल कर के जरूर देखिए।

सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ग्लोइंग स्किन के लिए ड्रिंक

अगर आप चाहते हैं कि चेहरे पर निखार अंदर से आए, तो एक बार स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जगह ये ड्रिंक भी जरूर ट्राई कर के देखें। ये ड्रिंक सिर्फ 3 चीजों से बनती हैं- चुकंदर, नींबू और अदरक। ये तीनों ही स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं। जहां चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, वहीं नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। अदरक भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

इस तरह बनाएं चुकंदर, नींबू और अदरक की ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 चुकंदर को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके साथ ही 1 इंच के करीब अदरक का टुकड़ा लें और दोनों को मिक्सर के जार में डालें। ऊपर से एक नींबू छिड़क दें और थोड़ा सा पानी डालकर इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो जूस को छानकर पी सकते हैं, लेकिन इसे बिना छाने फाइबर के साथ पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऊपर से एक चम्मच शहद डालें और चाहें तो चुटकी भर काला नमक भी मिला सकते हैं।

कब और कैसे पीनी है ये ड्रिंक?

ये ड्रिंक आप रोजाना सुबह खाली पेट पी सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन पर काफी अच्छा फर्क दिखने लगेगा। हालांकि अगर आपको खाली पेट ये ड्रिंक पी कर असहजता महसूस होती है, तो आप इसे लंच के आधे घंटे बाद या शाम के समय पी सकते हैं।

क्या होंगे इस ड्रिंक को पीने के फायदे?

  • शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी मिलता है, जिससे स्किन ग्लोइंग होने में मदद मिलती है।
  • फाइबर होने के कारण पाचन को भी सपोर्ट मिलता है।
  • इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

किन बातों का रखना है ध्यान

अगर आपको किडनी स्टोन, लो बीपी या डायबिटीज जैसी कोई भी समस्या है तो बिना अपने डॉक्टर की सलाह के ये ड्रिंक ना पीएं। साथ ही ध्यान रखें कि ये ड्रिंक कोई मैजिकल नहीं है। बेहतर स्किन के लिए सिर्फ इसपर निर्भर ना रहें, बल्कि साथ में अच्छा डाइट, प्रॉपर लाइफस्टाइल और एक अच्छा स्किनकेयर फॉलो करना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN