Home LIFESTYLE NEWS HINDI तीज की किटी पार्टी होगी सुपरहिट, शामिल कर लीजिए ये 8 मजेदार...

तीज की किटी पार्टी होगी सुपरहिट, शामिल कर लीजिए ये 8 मजेदार गेम्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Hariyali Teej Kitty Party Games: हरियाली तीज की किटी पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन 8 मजेदार गेम्स को जरूर शामिल करें। इन गेम्स से हंसी, मस्ती और जश्न का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।

हरियाली तीज का त्योहार सजने-संवरने, झूला झूलने, गीत गाने और अपनों के साथ खुशियां बांटने का मौका लेकर आता है। इसके आसपास कई महिलाएं घर या क्लब में किटी पार्टी भी रखती हैं। लेकिन अगर पार्टी में सिर्फ खाना और बातें हों, तो कुछ देर बाद माहौल थोड़ा शांत हो सकता है। ऐसे में कुछ मजेदार खेल पूरी पार्टी में नई जान डाल देते हैं। अच्छी बात यह है कि इन खेलों के लिए ज्यादा तैयारी या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद चीजों से ही ऐसे गेम्स खेले जा सकते हैं, जिनमें हर उम्र की महिलाएं हिस्सा लेकर खूब हंसें और यादगार पल बना सकें।

1. तीज गीत पहचानो

एक व्यक्ति तीज या सावन से जुड़े गानों की दो-तीन लाइन गुनगुनाए। बाकी लोगों को गाने का नाम बताना होगा। जो सबसे ज्यादा सही जवाब देगा, वही विजेता बनेगा।

2. चूड़ी पहनाओ खेल

दो-दो लोगों की जोड़ी बनाएं। एक सदस्य की आंखों पर पट्टी बांध दें और उसे अपने साथी के हाथ में चूड़ियां पहनानी होंगी। तय समय में सबसे ज्यादा चूड़ियां पहनाने वाली टीम जीत जाएगी।

3. मेहंदी कोन चैलेंज

हर खिलाड़ी को एक मेहंदी कोन दें। एक मिनट के अंदर सबसे सुंदर फूल, पत्ता या छोटा डिजाइन बनाने की चुनौती दें। सबसे अच्छा डिजाइन बनाने वाले को इनाम दें।

4. साड़ी पिन रेस

एक कटोरी में कई सेफ्टी पिन डाल दें। खिलाड़ियों को तय समय में साड़ी या दुपट्टे पर सबसे ज्यादा पिन लगानी होंगी। जो सबसे ज्यादा पिन लगाएगा, वही जीतेगा।

5. तीज सवाल-जवाब

तीज, सावन, भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़े आसान सवाल पूछें। सही जवाब देने वाले को अंक मिलेंगे और सबसे ज्यादा अंक वाला विजेता होगा।

6. बिंदी लगाओ खेल

दीवार पर एक महिला का चेहरा बनाकर चिपका दें। खिलाड़ियों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें सही जगह बिंदी लगाने के लिए कहें। जिसकी बिंदी सबसे सही जगह लगेगी, वही जीतेगा।

7. पर्स में क्या है?

पहले से 15–20 चीजों की सूची तैयार करें, जैसे रुमाल, कंघी, लिप बाम, सिक्का, चाबी आदि। जिसके पर्स में सबसे ज्यादा सूची वाली चीजें होंगी, वही विजेता बनेगी।

8. सोल्ह श्रृंगार

पार्टी में जिस महिला ने पूरे सोलह या फिर 16 में से सबसे ज्यादा श्रृंगार किए हैं, वो विनर बन जाएंगी।

गेम्स को और मजेदार बनाने के लिए करें ये काम

  • हर गेम के लिए छोटा-सा इनाम रखें।
  • सभी खिलाड़ियों को बराबर मौका दें।
  • समय पहले से तय कर लें। गेम्स के बीच फोटो और वीडियो भी लें।
  • माहौल को हल्का और मजेदार बनाए रखें।

दोगुना मजेदार हो जाएगी पार्टी! हरियाली तीज की किटी पार्टी में अच्छे खाने के साथ अगर मजेदार गेम्स भी हों, तो जश्न का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। ये आसान गेम्स हर उम्र की महिलाओं को पसंद आएंगे और पार्टी को लंबे समय तक यादगार बना देंगे। इसलिए इस बार अपनी तीज पार्टी में इन्हें जरूर शामिल करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN