Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Harshvardhan_Rane_Sanjeeda_Shaikh_1786166267880_1786166274009_a9acc651-6114-4749-9668-dc726da8fa7e.jpgएक हफ्ते पहले हर्षवर्धन राणे ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्होंने दिखाया कि उन्होंने पुणे के पानशेत में ‘विन ओवर वाटर्स’ में अपना समय कैसे बिताया।
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख का नाम बीते काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ जुड़ रहा है। दोनों को लेकर खबर आ रही हैं कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक स्टार्स की तरफ से कथित अफेयर या लिंक-अप की खबरों पर कुछ रिएक्ट नहीं किया। इसके बावजूद फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसी बीच अब इन दोनों की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस को चक्कर में डाल दिया। फोटोज को देख लोगों का माथा ठनक गया है। ये तस्वीरें इशारा कर रही हैं कि संजीदा और हर्षवर्धन के बीच कुछ तो चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों की बाज जैसी तेज नजरों ने यह बात पकड़ ली कि वो एक साथ एक ही लोकेशन पर वक्त बता रहे हैं।
पुणे के पानशेत में एंजॉय कर रहे वेकेशन
दरअसल, एक हफ्ते पहले हर्षवर्धन राणे ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्होंने दिखाया कि उन्होंने पुणे के पानशेत में ‘विन ओवर वाटर्स’ में अपना समय कैसे बिताया। एक्टर ने मानसून की छुट्टियों का मजा लेते हुए पोर्टेबल स्टोव पर खुद खाना बनाया, हरियाली के बीच चाय पी और जंगल के एक आरामदायक केबिन के शांत माहौल का आनंद लिया, जिससे फैंस को उनकी सुकून भरी छुट्टियों की झलक मिली।
लोगों ने पकड़ी चालाकी
वहीं, संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, दोनों की शेयर कि गईं तस्वीरों वो कहीं पर भी साथ नहीं थे। यही नहीं, उन्होंने बड़ी ही चालाकी से तस्वीरें भी अलग एंगल से लेने की कोशिश की ताकि किसी को पता न चले, लेकिन फैंस की नजरों से वो बच नहीं पाए। लेकिन तस्वीरें देखकर लोगों को समझ आ गया कि ये एक ही जगह की हैं। दोनों पुणे के पानशेत में हैं। दोनों की तस्वीरें देखकर साफ जाहिर है कि वो एक ही लोकेशन पर हैं और इसी से एक बार फिर संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के अफेयर की अफवाहें तेज हो गई हैं।
आखिरकार कन्फर्म हो गया…
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की इन तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने हर्षवर्धन के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘आखिरकार कन्फर्म हो गया कि यही हर्षवर्धन की गर्लफ्रेंड हैं।’ एक दूसरे यूजर ने संजीदा की पोस्ट पर लिखा, ‘तो इसका मतलब है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।’एक यूजर ने हर्षवर्धन की पोस्ट पर पूछा, ‘चाय का दूसरा कप किसके लिए है?’इस पर दूसरे ने जवाब दिया, ‘यह संजीदा के लिए है।’ ऐसे कई और कमेंट्स दोनों की पोस्ट पर आ रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


