Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन के करियर की वो महा फ्लॉप फिल्म जिसे जया बच्चन...

अमिताभ बच्चन के करियर की वो महा फ्लॉप फिल्म जिसे जया बच्चन ने भी ठुकराया, बीच में छोड़ दी थी फिल्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Amitabh_Bachchan_Jaya_Bachchan__1786175840112_1786175849008_97a27874-ea5d-4d53-978a-8b040810ddb2.jpg

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की फैंस आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। अपने करियर में सदी के महानायक ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे शोले, दीवार,जंजीर, सिलसिला, अमर अकबर एंथनी और पीकू दी हैं। यही नहीं, बिग बी कई बड़े अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। लेकिन एक दौर ऐसा था, जब उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होती थीं। इसके बावजूद बिग बी ने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे। वहीं, उनकी एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसकी स्क्रीनिंग के दौरान खुद उनकी पत्नी जया बच्चन तक बीच में उठकर चली गईं। ऐसे में लोग कहने लगे थे कि अब बिग बी की करियर खत्म है। जानें क्या है पूरा माजरा।

1997 की सबसे बड़ी फ्लॉप थी बिग बी ये फिल्म

दरअसल, साल 1990 का ये वो दौर था जब अमिताभ बच्चन के करियर का ग्राफी काफी तेजी से नीचे जा रहा था। 90s में उनकी कई फिल्में एक के बाद एक पिट चुकी थीं। ऐसे में साल 1997 में अमिताभ की फिल्म ‘मृत्युदाता’ आई। ये मूवी उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। ‘मृत्युदाता’ (Mrityudaata) एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के साथ अमिताभ बच्चन ने लगभग पांच साल के अंतराल के बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक किया था। मूवी में अमिताभ के अलावा डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और दीपक तिजोरी। ‘मृत्युदाता’ का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर मेहुल कुमार ने किया था। ये फिल्म लगभग 13 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। वहीं, इसने लगभग 8 से 12 करोड़ के बीच कमाई की थी।

फिल्म की स्क्रीनिंग के बीच ही उठकर चली गई थीं जया

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में ‘मृत्युदाता’ के दौरान का एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक रही हैं। ऐसे में जब ‘मृत्युदाता’ फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही थी तो जया भी फिल्म देखने आईं। अमिताभ के लिए वो पल सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था जब, जया स्क्रीनिंग के बीच से ही उठकर चली गईं। मतलब जया को वो फिल्म इतनी नापसंद लगी कि वो पूरी फिल्म देखने के लिए बैठी नहीं रह सकीं और चली गईं। इसके बाद ये बात बिग बी को काफी बुरी लगी। हालांकि, उन्होंने खुद को निराश नहीं किया और मेहनत की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN