Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लता मंगेशकर ने बाथरूम में रिकॉर्ड किया था ‘मुगल-ए-आजम’ का ये गाना,...

लता मंगेशकर ने बाथरूम में रिकॉर्ड किया था ‘मुगल-ए-आजम’ का ये गाना, 65 साल पहले बनने में खर्च हुए थे 1 करोड़

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/Pyar_kiya_to_darna_kya_1786183276342_1786183294434_b85b28a5-257d-4369-82c8-c1e22ca93823.jpg

‘मुगल-ए-आजम’ में दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर, मधुबाला, दुर्गा खोटे और निगार सुल्ताना जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।

Mughal-e-Azam: हिंदी सिनेमा के इतिहास की वो फिल्म जिसे आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया। ये फिल्म है साल 1970 में रिलीज हुई ‘मुगल-ए-आजम’। ये मूवी बॉलीवुड के इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है। 65 साल पहले बनी इस ऐतिहासिक फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गानें, सीन्स और दमदार डायलॉग्स आज तक लोगों के दिलों में बसे हैं। ‘मुगल-ए-आजम’ में दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर, मधुबाला, दुर्गा खोटे और निगार सुल्ताना जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म से कई किस्से जुड़े हैं। एक ऐसा ही किस्सा फिल्म के सुपरहिट गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से जुड़ा है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने को लता मंगेशकर को बाथरूम में रिकॉर्ड करना पड़ा था। आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह?

आखिर बाथरूम में क्यों रिकॉर्ड करना पड़ा था गाना?

साल 1970 में रिलीज हुई ‘मुगल-ए-आजम’ को आज तक कोई दूसरी फिल्म टक्कर नहीं सकी। ये फिल्म 5 अगस्त, 1960 को रिलीज हुई थी और ये एक ऐसी फिल्म बन गई, जिसने भव्यता के नए बेंचमार्क सेट कर दिए थे। इसका निर्देशन के. आसिफ ने किया था। फिल्म के ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से अमर कर दिया था। इस गाने को इको इफेक्ट की मदद से फिल्माया गया था, जो उस समय कम ही इस्तेमाल होता था।

105 बार गाने में किया गया बदलाव

ऐसे में नौशाद कुछ अलग प्रयोग करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपना क्रिएटिव दिमाग लगाया और लता मंगेशकर को बाथरूम स्टूडियो में गाने के लिए कहा ताकि गाने को वह डीप इको इफेक्ट मिल सके। इसलिए लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में मनचाही गहराई लाने के लिए इसे बाथरूम में रिकॉर्ड किया था। फाइनल वर्जन को मंजूरी मिलने से पहले ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने में 105 बार बदलाव किए गए थे। आज ‘प्यार किया तो डरना क्या’ एक कल्ट क्लासिक बन गया है।

65 साल पहले एक गाने पर खर्च हुए 1 करोड़

‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने को मोहन स्टूडियो फिल्माया गया था। इस गाने के लिए 150 फीट लंबे, 80 फीट चौड़े और 35 फीट ऊंचे सेट पर फिल्माया गया था। इस गाने को तैयार होने में दो साल लगे। पूरे सेट की लागत 1 करोड़ रुपये से अधिक थी, जो उस समय किसी भी हिंदी फिल्म के कुल बजट से कहीं अधिक थी। कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आज के समय में अगर ये गाना सूट किया जाता तो करीब 55 करोड़ लागत आती।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN