Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price Today: इसी महीने की शुरुआत यानी 1 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये तक की कटौती ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने की थी। इससे पहले एक जुलाई को भी 182 रुपये तक कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए गए थे। हालांकि, आज रविवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम उसी पुराने स्तर पर ही बरकरार है।
घरेलू सिलेंडर का क्या चल रहा है रेट? (Domestic LPG Cylinder Price Today)
नई दिल्ली – 942 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
मुंबई – 941.50 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
नोएडा – 939.50 रुपये
बेंगलुरू – 915.50 रुपये
भुवनेश्वर – 968 रुपये
चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
लखनऊ – 979.50 रुपये
पटना – 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है दाम (Commercial LPG Cylinder Price)
बेंगलुरू – 3198 रुपये
नई दिल्ली – 3113.50 रुपये
मुंबई – 3067.50 रुपये
हैदराबाद – 3367 रुपये
चेन्नई – 3283 रुपये
कोलकाता – 3255.50 रुपये
गुरुग्राम – 3130 रुपये
नोएडा – 3113.50 रुपये
भुवनेश्वर – 3290 रुपये
चंडीगढ़ – 3136 रुपये
जयपुर – 3141 रुपये
लखनऊ – 3236 रुपये
पटना – 3400 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 3152 रुपये
दो बार बढ़ चुका है घरेलू सिलेंडर का दाम (LPG rates)
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में युद्ध शुरू होने के बाद से दो बार बढ़ोतरी हुई है। पहली बार दाम मार्च के महीने में बढ़ा था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 60 रुपये की कीमतों को बढ़ा दिया था। उसके बाद कीमतों में जून में फिर से इजाफा किया गया। इस बार दाम 29 रुपये तक बढ़ाया गया।
एलपीजी बुकिंग के क्या हैं नियम (LPG booking rule)
युद्ध शुरू होने के बाद सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में काफी कड़ाई कर दी। सबसे पहले केवाईसी अनिवार्य किया गया। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के अंतराल पर बुकिंग का नियम लगा दिया। वहीं, शहरों के लिए यह नियम 25 दिन का कर दिया गया। इससे पहले कोई भी बुकिंग नहीं की जा सकती है।
एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी भी ओटीपी आधारित हो गया है। बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। इन नियमों में बदलाव के पीछे की वजह कालाबाजारी को रोकना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



