Home rss business hindi IPO News: 9 कंपनियों का आईपीओ इस हफ्ते खुल रहा, चेक करें...

IPO News: 9 कंपनियों का आईपीओ इस हफ्ते खुल रहा, चेक करें प्राइस बैंड, GMP और तारीख

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO News: इस हफ्ते कई कंपनियों का आईपीओ आ रहा है। इन कंपनियों में 5 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। वहीं, 4 एसएमई सेगमेंट की हैं। ग्रे मार्केट में भी इन कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी का आईपीओ किस दिन खुल रहा है। इन कंपनियों का प्राइस बैंड, जीएमपी आदि कितना है।

1- Molbio Diagnostics IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 939.70 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 0.25 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कुल 739.70 शेयर बेचे जा रहे हैं। आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक ओपन रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 768 रुपये से 807 रुपये तय किया गया है।

कंपनी ने 18 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14526 रुपये दांव लगाना होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 130 रुपये के प्रीमियम पर आज रविवार को ट्रेड कर रहा हूं।

2- Dhoot Transmission IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने 17 शेयरों का एक लॉट बनाया है। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 259 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

3- Milky Mist Dairy Food IPO

यह आईपीओ 11 अगस्त से 13 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 1553 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 133 रुपये से 140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 27 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- Fascinate Textiles IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 66.98 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 11 अगस्त से 13 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 148 रुपये से 156 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

5- Sham Foam IPO

यह आईपीओ 11 अगस्त को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 13 अगस्त तक दांव लगाने का मौका है। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 130 रुपये है। आईपीओ का साइज 40.48 करोड़ रुपये का है।

6- Shiprocket IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1617 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुल जाएगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 92 रुपये से 97 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 154 शेयरों का बनाया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 16 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

7- Behari Lal Engineering

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 301 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ प्राइस बैंड 271 रुपये 285 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

8- Pramodini Medicare IPO

यह एसएमई कंपनी का आईपीओ है। आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 110 रुपये से 118 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का है।

9- Q&T Foods IPO

आईपीओ का प्राइस बैंड 115 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के आईपीओ इश्यू साइज 26.25 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त तक खुला रहेगा। ग्रे मार्केट में आईपीओ 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN