Home rss world hindi PoK के बाद जल उठेगा पूरा पाकिस्तान? खड़े हो गए ट्रक और...

PoK के बाद जल उठेगा पूरा पाकिस्तान? खड़े हो गए ट्रक और बस; पेट्रोल-डीजल पर त्राहि-त्राहि

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। कई संगठनों ने मिलकर 12 अगस्त को चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा जमात-ए-इस्लामी ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते पाकिस्तान में त्राहि-त्राहि मच गईहै। शुक्रवार से शुरू हुआ रैलियों-विरोध प्रदर्शन का दौर शनिवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में बदल गया, जो रविवार को भी जारी रहा। जमात-ए-इस्लामी ने घोषणा की कि वह 16 अगस्त को चारों प्रांतीय राजधानियों में प्रदर्शन करेगी।

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 335 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दो दिन में पूरे देश में 500 से ज्यादा रैलियां, विरोध-प्रदर्शन, चक्का जाम हो चुके हैं। ट्रांसपोर्टर और तेल टैंकरों की देशभर में हड़ताल के ऐलान से लाखों माल ढोने वाले वाहनों के पहिये थम गए हैं। ऑल पाकिस्तान पब्लिक ट्रांसपोर्ट ओनर्स फेडरेशन और गुड्स ट्रांसपोर्टर्स ने ऐलान किया है कि 12 अगस्त की सुबह से पाकिस्तान में ट्रकों, बसों और अंतर-राज्यीय परिवहन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे। पेट्रोल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से पाक के लोगों में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है।

रोकी जाएंगी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, 70-80 रुपये लेवी

ऑल पाकिस्तान पब्लिक ट्रांसपोर्ट ओनर्स फेडरेशन और गुड्स ट्रांसपोर्टर्स ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है कि 12 अगस्त, 2026 की सुबह से पाकिस्तान में ट्रकों, बसों और अंतर-राज्यीय परिवहन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे। ट्रांसपोर्टर्स सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के बजट में पेट्रोल और डीजल पर लगाई गई 70-80 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड पेट्रोलियम लेवी के खिलाफ है। उनका कहना है कि इस भारी टैक्स और टोल प्लाजा शुल्कों के कारण उनके लिए कारोबार करना अब मुश्किल हो गया है।

520 रुपये पहुंच गई थी डीजल की कीमत

तेल के दाम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं, इससे महंगाई आसमान छू रही है। जमात ने घोषणा की कि वह अगले रविवार को देश की चारों प्रांतीय राजधानियों में प्रदर्शन करेगी। अप्रैल में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 459 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, डीजल 520.35 चला गया था। डीजल की कीमत बढ़ना पाक के लिए बड़ी समस्या है, क्योंकि देश के बड़े हिस्से का सड़क परिवहन डीजल पर निर्भर है।

हड़ताल से पाकिस्तान में थमे चार लाख मालवाहक वाहनों के पहिए

शनिवार से ही ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। रविवार को भी हड़ताल जारी रही। चार लाख मालवाहक वाहनों के पहिए थम गए। सोमवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन सरकार से वार्ता के बाद फैसला करेगी कि हड़ताल को आगे जारी रखा जाए या नहीं।

माल ट्रांसपोर्टर और तेल टैंकरों की देशभर में हड़ताल के बाद पाक में हालात और बिगड़ने के आसार हैं। ऑपरेटरों ने कहा कि जब तक समूह नेतृत्व सोमवार को सरकार से बातचीत नहीं कर लेता, तब तक वे विरोध जारी रखेंगे। पाकिस्तान गुड्स ट्रांसपोर्टर्स अलायंस के चेयरमैन निसार हुसैन जाफरी ने कहा कि ट्रांसपोर्टर कई मुद्दों को लेकर देश भर में हड़ताल कर रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा हाल ही में लागू किया गया रोजाना ईंधन के दामों का सिस्टम भी शामिल है। ऑल पाकिस्तान पब्लिक ट्रांसपोर्ट ओनर्स फेडरेशन और गुड्स ट्रांसपोर्टर्स ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है कि 12 अगस्त, 2026 की सुबह से पाकिस्तान में ट्रकों, बसों और अंतर-राज्यीय परिवहन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे।

पहले भी बढ़ती रहीं हैं कीमतें

अप्रैल में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 459 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, जबकि डीजल 520.35 रुपये प्रति लीटर तक चला गया था। डीजल की कीमत बढ़ना पाकिस्तान के लिए खास तौर पर बड़ी समस्या बनी हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN