Home rss business hindi तेल के नए रेट: बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल ₹167.35 लीटर, सामान्य के...

तेल के नए रेट: बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल ₹167.35 लीटर, सामान्य के क्या हैं दाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कच्चे तेल में तेजी के बाद आज रोजाना की तरह भारत की ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने फ्यूल के रेट जारी कर दी हैं। बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल दिल्ली में 167.35 रुपये लीटर है। जबकि साधारण पेट्रोल 102.12 रुपये और XP 95 109.24 रुपये लीटर। बता दें XP100 में 100-ऑक्टेन रेटिंग होती है और यह पूरी तरह से एथेनॉल-मुक्त है। जबकि आम पेट्रोल और XP95 जैसे प्रीमियम ईंधन में एथेनॉल मिला होता है। XP100 को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और इसे खास तौर पर हाई-परफॉरमेंस वाहनों के लिए बनाया गया है जैसे सुपरकार, लग्जरी सेडान और शानदार बाइक्स।

बता दें सरकार के एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत E20 ईंधन में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियां ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की एक रिपोर्ट के हवाले से कहती हैं कि E20 उन गाड़ियों के लिए सुरक्षित है, जो इसके लायक बनी हैं। लेकिन इसके बावजूद, कुछ उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन इसके असर को लेकर आशंका जताई है, खासकर पुरानी गाड़ियों के लिए।

कच्चे तेल के दाम में तेजी

सोमवार यानी शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड करीब 1 प्रतिशत से ऊपर चढ़कर 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। WTI भी 78.89 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। तेल की कीमतों में आग इस लिए भड़की क्योंकि ,ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर भी कोई समझौता नहीं हो सका है। इससे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इसमें 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

सामान्य पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

इंडियन ऑयल के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है।

जबकि, नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 114.61 और डीजल की कीमत 99.70 रुपये लीटर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN