Source :- LIVE HINDUSTAN
चेहरे को चमकाने का ख्याल तो सबको रहता है लेकिन हाथों को सजाना है तो पहले उन्हें भी चमकाना जरूरी है। सावन में मेहंदी, चूड़ी पहन रहीं तो सुंदर हाथों के लिए बस इन 3 स्टेप में चमका लें, फिर सबका ध्यान आपके नाजुक-कोमल हाथों पर ही जाएगा।
सावन चल रहा है, लेडीज हाथों में मेहंदी लगा रहीं और सबसे सुंदर हरी चूड़ियों को पहनकर रेडी हो रहीं। लेकिन ये मेहंदी, चूड़ी, नेलपॉलिश तभी सुंदर दिखते हैं जब आपके हाथ,नाखून साफ-सुधरे और कोमल नजर आएं। नाखूनों के किनारों पर जमा कालापन, चाकू की रगड़ से काली दिख रही स्किन और धूप की टैनिंग अगर हाथों पर है तो ये सारे शृंगार भी खूबसूरत नहीं लगेंगे। इसलिए अपने घर के कामकाज से थोड़ा सा समय निकालें और हाथों पर 3 स्टेप में मेनीक्योर करें। इससे ना केवल हाथों की गंदगी साफ होगी बल्कि वो पहले से भी ज्यादा मुलायम और खूबसूरत नजर आने लगेंगे। फिर देखिएगा कैसे पति की निगाहें बार-बार आपके हाथों पर ही आकर ठहरेगी।
गुनगुने पानी में हाथों को डुबोएं
सबसे पहले तो अपने कड़क और रूखे हाथों की स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए उन्हें गर्म पानी में भिगोएं। पानी में थोड़ा सा बॉडी वॉश, नींबू के रस की कुछ बूंदे डाल दें और फिर दस से पंद्रह मिनट तक हाथों को डुबोकर रखें। ऐसा करने से नाखून के आसपास की स्किन में जमा मैल फूल कर बाहर निकलने लगेगी।
नाखून करें साफ
फिर अपने नाखूनों के किनारों को साफ करें और काटकर सही शेप दें। टूटे-फूटे चिटके नाखून काट कर हटा दें।
नेचुरल स्क्रब से करें हाथों की सफाई
चीनी और कॉफी लें और साथ में दो चम्मच चावल का आटा डालकर मिक्स करें। अब इसमे नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें और इसे हाथों पर लगाकर पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से स्किन पर मसाज करें। जिससे डेड स्किन रिमूव हो सके। अगर गहरी टैनिंग हटानी है तो कुछ बूंदे नींबू की भी डाल दें। हल्के हाथ से रगड़कर हाथों को क्लीन करें। फिर गर्म पानी में हाथों को डुबोकर सफाई करें। फिर साफ पानी से हाथों को धोकर सुखाएं।
लगाएं मॉइश्चराइजर
हाथों को पूरी तरह सुखाने की गलती ना करें। हल्के गीले हाथों पर मॉइश्चराइजर लेकर अच्छी तरह से उंगलियों, नाखूनों में भरें और मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे हाथ सॉफ्ट और साफ-सुथरे चमकदार नजर आएंगे। साथ ही स्किन जो चिटक गई है उसे हील होने में मदद मिलेगी। हफ्ते में दो से तीन बार समय निकालकर इस तरह से मेनीक्योर करने पर हाथों की पूरी काया बदल जाएगी।
सनस्क्रीन लगाएं
अगर आपका काम घर के बाहर होता है और आपको बार-बार धूप में जाना पड़ता है तो हाथों पर सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल ना भूलें। सनस्क्रीन हाथों में हो टैनिंग को दूर करने में मदद करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




