Source :- LIVE HINDUSTAN
Independence day 2026: भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा? इस बात को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूज है तो इस तरह दूर करें दुविधा और जानें स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट….
15 अगस्त 2026 को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी दिन 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी और ये 15 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। हर साल भारत देश अपने उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं,उन्हें सम्मान देते हैं जिन्होंने अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान दिया और स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मनाते हैं। हर साल पूरे देश में 15 अगस्त के दिन झंडा फहराने के साथ ही देशभक्ति से जुड़े नाटक, कविताएं, सांस्कृतिक प्रोग्राम और एक्टीविटीज की जाती है। वहीं प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराते हैं और पूरे देश को संबोधित करते हैं।
लेकिन स्वतंत्रता दिवस को लेकर साल 2026 में एक दुविधा है जो लोगों के मन में आ रही। दरअसल, काफी सारे लोग इस साल को 79वां स्वतंत्रता दिवस मान रहें, वहीं कुछ लोग बोल रहे कि ये 80वां स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन पैदा हो गया है कि 15 अगस्त 2026 को हम 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे। तो चलिए जानें कैसे दूर होगी ये दुविधा और कैसे करें गिनती।
2026 में हम 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे?
दरअसल, इस दुविधा का कारण है गिनती करने का तरीका। लोग दो अलग तरह से गिनती कर रहे जिसकी वजह से ये कंफ्यूजन पैदा हो गया है।
अगर हम गिनते हैं कि भारत को आजाद हुए कितने साल हो गए तो इस तरह गिनती करते हैं
2026-1947=79 साल
इसका मतलब है कि भारत 15 अगस्त, 2026 को आजादी के 79 वर्ष पूरे कर लेगा।
लेकिन जब हम 15 अगस्त 1947 से 2026 तक कुल स्वतंत्रता दिवस कितने मना चुके ये गिनती करते हैं तो इसे इस तरह गिनते हैं
पहला स्वतंत्रता दिवस-1947
दूसरा स्वतंत्रता दिवस- 1948
तीसरा स्वतंत्रता दिवस- 1949
और इसी तरह से….
80वां स्वतंत्रता दिवस-2026
कुछ टोटल सेलिब्रेशन को इस तरह काउंट करते हैं-
2026-1947+1=80
मतलब कि पहला साल 1947 के सेलिब्रेशन को इसमे जोड़ा जाता है।
तो हम कह सकते हैं कि 15 अगस्त 2026 को हम 80वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने जा रहें। लेकिन भारत की आजादी को 79 साल पूरे हो जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े दिलचस्प फैक्ट
- भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करता है।
- स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराते हैं और राष्ट्र के नाम संबोधन देते हैं।
- भारत के झंडे को तिरंगा नाम से भी जाना जाता है।
- झंडा फहराने के साथ गाया जाने वाला राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ 1911 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था और इसे राष्ट्रगान का दर्जा 1950 को दिया गया।
- वहीं, वंदे मातरम को राष्ट्रगीत का दर्जा मिला हुआ है।
- भारत का तिरंगा झंडा हर जगह नहीं बनाया जाता। कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ (KKGSS) देश की ऑफिशियली संस्था है जो झंडे को बनाती है और आपूर्ति करती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



