Home LIFESTYLE NEWS HINDI PTM में टीचर से ये 5 सवाल पूछना न भूलें, बच्चे की...

PTM में टीचर से ये 5 सवाल पूछना न भूलें, बच्चे की कमजोरियां और खूबियां चलेंगी पता

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बच्चे की पीटीएम पेरेंट्स और टीचर दोनों के लिए काफी जरूरी होती है। इसमें आप बच्चे के बारे में सही चीजें समझ और जान सकते हैं। कुछ ऐसे सवाल हैं, जिन्हें मीटिंग में जरूर पूछना चाहिए।

हर महीने स्कूल में बच्चों की पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) होती है, जिसे हर माता-पिता अटेंड करते हैं। इस मीटिंग में बच्चे का असली रिपोर्ट कार्ड मिलता है कि आखिर वह किन चीजों में अच्छा है और किनमें खराब कर रहा है। अगर आप भी बच्चे की पीटीएम अटेंड करते हैं, तो 5 ऐसे सवाल हैं जो टीचर से जरूर पूछने चाहिए। इन सवालों के जवाब से आपको पता लग जाएगा कि आपका बच्चा पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक में कैसा है?

1. मेरा बच्चा किन सब्जेक्ट्स में अच्छा कर रहा है और कहां कमजोर है?

सबसे पहला सवाल पूछें कि बच्चा किन विषयों में अच्छा कर रहा है और किनमें थोड़ा कमजोर है या उसका मन कम लगता है। इस सवाल के जवाब से आप बच्चे की रुचि भी समझ सकते हैं। साथ ही कमजोर विषयों पर थोड़ा ध्यान भी दे सकते हैं। कई बार बच्चों के वीक सब्जेक्ट्स के बारे में पता नहीं चल पाता है और उसी में एग्जाम में नंबर कम आते हैं, तब पेरेंट्स उसपर चिल्लाते हैं।

2. किस स्पोर्ट्स में लगता है मन

पढ़ाई के अलावा बच्चे का किस खेल में मन लगता है, ये भी पूछना जरूरी है। हर बच्चा पढ़ाई में ही अच्छा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ बच्चे किसी खास खेल में भी अच्छे हो सकते हैं, ऐसे में उनके करियर के लिए कुछ और ऑप्शन हो सकते हैं। सिर्फ पढ़ाई की रुचि ही न पूछें बल्कि खेलकूद के बारे में भी जानें।

3. क्लास में कितना एक्टिव रहता है

PTM के दौरान टीचर से जरूर पूछें कि बच्चा क्लास में कितना एक्टिव रहता है। क्या वह पढ़ाई के दौरान ध्यान लगाकर सुनता है, टीचर के सवाल पूछने पर जवाब देने की कोशिश करता है और क्लास की एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है या नहीं? साथ ही यह भी जानें कि बच्चा सवाल पूछने या अपनी बात रखने में कितना कंफर्टेबल रहता है। इससे आपको पता चलेगा कि बच्चा क्लास में कंफर्ट रहता है, उसे किसी तरह का संकोच नहीं है या वह चुप नहीं रहता।

4. बच्चे का बिहेवियर कैसा है?

टीचर से जानें कि बच्चे का क्लास में बिहेवियर कैसा है? उसका व्यवहार बच्चों और टीचर्स के साथ कैसा है और वह सभी के साथ घुल-मिलकर रहता है या नहीं। इस सवाल के जवाब से पता चलेगा कि बच्चा सभी के साथ घुल-मिलकर रहता है या नहीं।

5. घर पर किन चीजों पर फोक्स करें?

बच्चे के टीचर्स ही बता पाते हैं कि उसे कहां पर ध्यान देने की जरूरत है और कहां वह परफेक्ट है। आप पता कर लें कि आपको बच्चे पर कहां ध्यान देना है। इससे आप उसका सही दिशा में मार्गदर्शन कर पाएंगी और वह जल्दी चीजों को सीख लेगा। अगर बच्चे के बारे में सभी बातें अच्छी सुनें, तो उसकी तारीफ करें। ऐसा करने से बच्चा मोटिवेट होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN