Home rss business hindi Gold Rate: देश में आज 1.39 लाख रुपये रहा सोने का भाव,...

Gold Rate: देश में आज 1.39 लाख रुपये रहा सोने का भाव, क्या खरीदने का है बेस्ट टाइम?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: आज सोमवार 10 अगस्त को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सुबह सोने का भाव लाल निशान में थे लेकिन कारोबारी अंत में सोने का दाम हरे निशान में आ गया है। सर्राफा बाजार में सोने में 42 रुपये की तेजी रही। 10 ग्राम सोने का दाम 1,52,300 रुपये पर है। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,39,510 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 10 अगस्त का गोल्ड रेट जान लें।

दिल्ली में आज का सोने का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

बिहार में आज का गोल्ड रेट

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 32 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,39,420 रुपये रहा।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 32 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,39,260 रुपये पर है। यहां सोने के दाम में 32 रुपये की तेजी रही। बीते शुक्रवार को सोने के भाव में 315 रुपये की बढ़त रही थी और दाम 1,52,000 रुपये पर बंद हुआ था।

यूपी में आज का गोल्ड रेट

यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,52,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 56 रुपये बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?

सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह चीन के केंद्रीय बैंक की लगातार खरीदारी है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना पिछले 20 महीनों से लगातार सोना खरीद रहा है। जिसका असर कीमतों पर दिख रहा है। मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और दुनिया की आर्थिक स्थिति को लेकर निवेशकों की चिंता के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN