Home rss business hindi बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल और E20 के दाम में कितना है अंतर?

बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल और E20 के दाम में कितना है अंतर?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol, Diesel, LPG Price: कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर चल पड़ी हैं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत उछलकर 87.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था और आज 11 अगस्त मंगलवार को भी तेजी से बढ़ रहा है। ब्रेंट क्रूड सुबह 6 बजे के करीब 87.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी रोजाना की तरह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि दोनों ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बिना मिलावट के पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल से करीब डेढ़ गुनी है। इंडियन ऑयल ने हाल ही में एथेनॉल फ्री पेट्रोल लॉन्च किया है। इसका XP100 प्रीमियम पेट्रोल का दाम दिल्ली में 167.35 रुपये है। जबकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये लीटर है। यहां डीजल का दाम 95.20 रुपये लीटर है और XP95 पेट्रोल का रेट 109.24 रुपये लीटर है। बता दें सरकार के एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत E20 ईंधन में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है।

XP100 की क्या है खासियत

XP100 में 100-ऑक्टेन रेटिंग होती है और यह पूरी तरह से एथेनॉल-फ्री है। जबकि आम पेट्रोल और XP95 जैसे प्रीमियम ईंधन में एथेनॉल मिला होता है। XP100 को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और इसे खास तौर पर हाई-परफॉरमेंस वाहनों के लिए बनाया गया है, जैसे सुपरकार, लग्जरी सेडान और शानदार बाइक्स।

देश के अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

Petrol Price Today

Diesel Rates Today

LPG सिलेंडर के रेट में भी कोई बदलाव नहीं

1 अगस्त के बाद अब तक यानी आज 11 अगस्त तक एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज 11 अगस्त रेट के हिसाब से सबसे सस्ता सिलेंडर चाहे वह घरेलू हो या कमर्शियल मुंबई में है। महाराष्ट्र की राजधानी में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2,691.50 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगी गैस लेह में है। यहां 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1,179 और कमर्शियल 3,376.50 रुपये का मिल रहा है। लखनऊ में घरेलू ₹979.5 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2,860.5 का है। जबकि, रांची में घरेलू सिलेंडर ₹999.5 और कमर्शियल ₹2,922 का है।

बता दें अगस्त के पहले दिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक कम हुए थे। अभी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2738 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 और कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपये का है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.5 और तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल 2,744 रुपये बिक रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN