Home National news hindi राहुल गांधी के अमित शाह पर हमले के बाद बीजेपी क्यों बोली,...

राहुल गांधी के अमित शाह पर हमले के बाद बीजेपी क्यों बोली, ‘राहुल भागना नहीं…’

5
0

Source :- BBC INDIA

राहुल गांधी और अमित शाह

इमेज स्रोत, Getty Images

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणियों के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन पर हमला बोला है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं और इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं.

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की आवाज़ को क्यों नज़रअंदाज़ कर रहे हैं. हालांकि, राहुल गांधी ने झारखंड की घटना पर सोमवार को कहा था कि “हम शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसा के ख़िलाफ़ हैं.”

इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा था कि सरकार और गृह मंत्री संसद में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष भरोसा दे कि वह सदन से भागे नहीं और पूरी चर्चा सुने.

राहुल के आरोप, बीजेपी का जवाब

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को 'मुंहतोड़ जवाब मिलेगा'

इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके दिल्ली में स्टूडेंट्स के ख़िलाफ़ हिंसा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किए.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हमारा कभी भी यह सवाल नहीं रहा कि अमित शाह संसद में आएं और कुछ आम मुद्दों पर बयान दें. सवाल शुरू से यही है कि अमित शाह को यह स्पष्ट करना है कि दिल्ली में हमारे युवाओं पर गोली चलाने की अनुमति किसने दी.”

इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वे सदन में आएं. हम चर्चा के लिए तैयार हैं और आपको इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.”

उन्होंने जंतर-मंतर पर गोली चलाने के आरोपों पर कहा, “मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि राहुल गांधी गलत सूचना न फैलाएं. जंतर-मंतर पर कोई गोली नहीं चलाई गई थी और न ही वहां गोली चलाने का कोई आदेश दिया गया था.”

वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक्स पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह जी छात्रों के मुद्दे पर विस्तार से जवाब देने के लिए तैयार हैं. कांग्रेस और विपक्ष को गृह मंत्री जी के जवाब के समय डरना और भागना नहीं है, बल्कि पूरा जवाब सुनना पड़ेगा. राहुल, भागना नहीं.”

झारखंड प्रोटेस्ट को लेकर आरोप प्रत्यारोप

झारखंड प्रोटेस्ट के दौरान सोमवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का भी इस्तेमाल किया

इमेज स्रोत, ANI

जेपी नड्डा ने झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का ज़िक्र करते हुए कहा, “क्या आज राहुल गांधी को झारखंड में छात्रों की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है? मेरी जानकारी के मुताबिक, वहां उनके कहने पर कंटीले तारों की बाड़ लगाई गई थी. आखिर उस सरकार को चलाने वाली पार्टी उनके गठबंधन का अभिन्न हिस्सा है. क्या वहां उन्हें छात्रों की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है?”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में कांग्रेस पार्टी भी शामिल है. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 34, जबकि कांग्रेस के 16 विधायक हैं.

बीजेपी ने रांची में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है.

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का भी इस्तेमाल किया.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र-छात्राओं के मार्च के बाद एक ओपन लेटर लिखा, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन जारी है.

राहुल गांधी ने अमित शाह के बारे में क्या कहा था?

राहुल गांधी

इमेज स्रोत, ANI

सोमवार शाम को राहुल गांधी ने अमित शाह के बारे में कहा, “वह गृह मंत्री हैं, पैलेट गन चलाई गईं. स्टूडेंट्स को कांटेदार डंडों से पीटा गया. सवाल यही था कि अमित शाह स्पष्ट करें कि उन्होंने इसका आदेश दिया था या नहीं.”

उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने यह आदेश दिया था तो वे हमारे बच्चों पर गोली चलवाने के कसूरवार हैं और अगर वे नहीं जानते थे कि क्या हो रहा है तो वे गृह मंत्री रहने के लायक नहीं हैं. उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए.”

राहुल गांधी ने कहा, “अब अमित शाह अचानक कह रहे हैं कि वे बोलने के लिए तैयार हैं. हमें उनकी मनगढ़ंत बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है. हम यह जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने बच्चों पर गोली चलाने की अनुमति दी थी या नहीं. उन्हें पहले यह स्पष्ट रूप से बताना होगा. उसके बाद कोई चर्चा होगी.”

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS