Source :- LIVE HINDUSTAN
Xiaomi तेजी से भारतीय बाजार के लिए अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी भारत में Redmi 17, Redmi Note 17 Pro और Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के लिए तैयार है। देखें टाइमलाइन
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Redmi Note 17 को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और माना जा रहा है कि कंपनी के लिए आने वाले कुछ महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। एक टिप्स्टर का दावा है कि रेडमी 17 सीरीज अगले महीने ही लॉन्च हो सकती है। वहीं, Redmi Note 17 का एक दूसरा मॉडल, Redmi Note 17 Pro, भी आ सकता है। हालांकि, सबसे बड़ा लॉन्च Xiaomi 18 Pro सीरीज का हो सकता है, जिसके दिसंबर तक आने की उम्मीद है।
सबसे बड़ा लॉन्च Xiaomi 18 Pro सीरीज का हो सकता है, जिसके दिसंबर तक आने की उम्मीद है।
भारत में लॉन्च होंगे Redmi 17, Note 17 Pro, Xiaomi 18 Pro
टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक एक्स पोस्ट के अनुसार, शाओमी 2026 की दूसरी छमाही में भारत में तीन स्मार्टफोन लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि Redmi 17 सीरीज 5 सितंबर को लॉन्च होगी। वहीं, Redmi Note 17 Pro सीरीज 18 या 20 सितंबर को आ सकती है।
सबसे खास घोषणा Xiaomi 18 Pro सीरीज की हो सकती है, जिसके दिसंबर तक भारत में आने की उम्मीद है। टिप्स्टर का दावा है कि यह सीरीज दिसंबर तक भारत आ सकती है और इसके पिछले हिस्से में एक “छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले” हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी 17 को मार्च 2026 में भारत में लॉन्च किया गया था और इसके साथ अल्ट्रा मॉडल भी आया था। हालांकि, कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप नंबर्ड लाइनअप में प्रो मॉडल पेश नहीं किए।
खास बात यह है कि Redmi 17 सीरीज, जिसमें रेडमी 17 5G और रेडमी 17 4G शामिल हैं, पहले से ही कुछ ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। दोनों ही फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 7500mAh की बैटरी दी गई है। 5G मॉडल में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन का स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट लगा है, जबकि 4G वर्जन में मीडियाटेक हीलियो G91 अल्ट्रा का इस्तेमाल किया गया है। रेडमी 17 सीरीज के दोनों फोन 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलते हैं।
वहीं, पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Redmi Note 17 लाइनअप में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ Note 17 Pro और Note 17 Pro Max मॉडल भी शामिल हो सकते हैं। Redmi Note 17 Pro Max ग्लोबल Note 17 लाइनअप में सबसे ऊपर हो सकता है, और इसके बेस कॉन्फिगरेशन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




