Source :- LIVE HINDUSTAN
Gold Price Today: आज मंगलवार 11 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोने का दाम 72 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट है। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,40,840 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 11 अगस्त का गोल्ड रेट जान लें।
दिल्ली में आज का सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में आज का गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 85 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,40,960 रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोना 83 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,41,090 रुपये पर है। यहां कल 24 कैरेट सोने का दाम 1.53 लाख रुपये पर बंद हुआ था।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,55,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 85 रुपये बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?
सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह डॉलर में नरमी है। डॉलर कमजोर होने पर दूसरी करेंसी में खरीदारी करने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी निवेशकों को सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ाया है।
दूसरी वजह भू-राजनीतिक तनाव है। होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। ईरान ने संकेत दिया है कि अमेरिका की कार्रवाई खत्म होने और नुकसान की भरपाई होने तक स्ट्रेट को खोलने की संभावना कम है। इस तरह की अनिश्चितता के समय निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से पैसा निकालकर सोने में निवेश बढ़ाते हैं।
इसके अलावा बाजार की नजर अब अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर है। बुधवार को अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और गुरुवार को उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के आंकड़े आने हैं। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति का अंदाजा मिलेगा। अगर महंगाई उम्मीद से कम रहती है, तो ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ सकती है, जिससे सोने की कीमतों को और सहारा मिल सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




