Source :- LIVE HINDUSTAN
iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा और इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी। फोन में 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
स्मार्टफोन मेकर iQOO भारत में अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसकी कीमत और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है। iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा और इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है।
iQOO ने आधिकारिक टीजर के जरिए खुलासा किया है कि iQOO Z11 की भारतीय मार्केट में कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है। चीन में इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 2,299 यानी करीब 31,200 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। भारत में यह फोन Redmi Turbo 5 और Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है।
144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले
iQOO Z11 में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। कंपनी के अनुसार, फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.82 प्रतिशत होगा।
डिस्प्ले में आंखों की सुरक्षा के लिए Eye Protection Mode दिया जाएगा। इसके अलावा Sleep Comfort Mode भी मिलेगा, जो ब्लू लाइट को कम करने के लिए स्क्रीन के टोन को गर्म करता है। Anti-Fatigue Brightness Adjustment फीचर स्क्रीन इस्तेमाल करने के समय के आधार पर ब्राइटनेस को एडजस्ट करेगा।
iQOO Z11 को कई AI फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने AI Captions, AI Creation, AI Routing और Circle to Search जैसे फीचर्स की पुष्टि की है। यानी फोन में AI का इस्तेमाल केवल कैमरा या एडिटिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी देखने को मिलेगा।
MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। iQOO का दावा है कि यह भारत में इस प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक होगा। कंपनी फोन को AI, मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस के लिहाज से पोजिशन कर रही है।
फोन में 7,050mAh की बैटरी मिलेगी। यह भारतीय मॉडल की बैटरी क्षमता है, जबकि चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। भारत में बैटरी क्षमता कम होने के बावजूद 7,050mAh का सेल इस फोन को अपने सेगमेंट में खास बना सकता है।
दो कलर ऑप्शन में आएगा फोन
iQOO Z11 भारत में Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। कंपनी ने इससे पहले फोन की मोटाई 7.99mm और वजन 199 ग्राम होने की जानकारी भी साझा की थी।
बता दें, iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी फोन की सटीक कीमत, RAM-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कैमरा से जुड़ी सभी जानकारी सामने नहीं रखी है। इन जानकारियों का खुलासा लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है। फिलहाल 40,000 रुपये से कम कीमत, 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 7,050mAh बैटरी इसके सबसे बड़े हाइलाइट हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




