Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अब पहले जैसे नहीं रहे कालीन भैया? जानिए मिर्जापुर के ट्रेलर पर...

अब पहले जैसे नहीं रहे कालीन भैया? जानिए मिर्जापुर के ट्रेलर पर पब्लिक का रिएक्शन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/Mirzapur_Movie_Trailer_1786452854192_1786452859594_54e1e3dd-4b99-45a2-8c13-71a273e4c9d5.jpg

Mirzapur Trailer: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल जैसे सितारों से सजी फिल्म मिर्जापुर का ट्रेलर मंगलवार शाम रिलीज कर दिया गया है।

Mirzapur Movie Trailer: फिल्म ‘मिर्जापुर’ का ट्रेलर मंगलवार शाम को रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज के सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं और इसके किरदारों की अपनी फैन फॉलोइंग रही है। हालांकि वेब सीरीज के मुकाबले ऐसा लगता है कि ट्रेलर कहीं न कहीं हल्का रह गया। वजह यह भी है कि जहां वेब सीरीज में ऑरिजनल वाइब आ रही थी, वहीं ‘हीरोइज्म’ और ‘बॉलीवुडनेस’ दिखाने के चक्कर में वो ‘रॉ फील’ खत्म हो गया। हालांकि इस वेब सीरीज के दीवानों के लिए इतना ही काफी है कि वह एक बार फिर कालीन भईया, गुड्डू भईया और मुन्ना भईया को देख पाएंगे, वो भी बड़े पर्दे पर।

वेब सीरीज से कैसे अलग है वाइब?

ट्रेलर में फिल्म की कहानी के बारे में बहुत ज्यादा आइडिया तो नहीं मिलता है, लेकिन हर किरदार की पहचान और उसका भौकाल बहुत अच्छे से दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में कई जगह पर मिर्जापुर वेब सीरीज वाले डायलॉग इस्तेमाल किए गए हैं, लेकिन थोड़े बॉलीवुड फील के साथ। जहां तक कास्टिंग की बात है तो इसमें रवि किशन थोड़ा नयापन लेकर आते हैं। क्योंकि उनका वेब सीरीज से कोई लेना देना नहीं रहा है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्हें फिल्म में गोरखपुर के बाहुबली के तौर पर दिखाया जा सकता है।

ट्रेलर पर पब्लिक का रिएक्शन

ट्रेलर में गाली-गलौच से थोड़ा परहेज जरूर किया गया है, लेकिन खून खराबे और 18+ टाइप के सीन्स की कोई कमी नहीं है। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो एक कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “भौकाल पहले भी था, अब पड़े पर्दे पर हिसाब होगा।” वहीं दूसरे ने रवि किशन वाले किरदार पर मजे लेते हुए कमेंट किया- मनी फॉलोज माय ब्रदर। एक सोशल मीडिया यूजर ने रवि किशन वाले किरदार पर लिखा- अब मैं रवि किशन को सीरियसली नहीं ले पाऊंगा। एक यूजर ने लिखा- कालीन भैया पहले जैसे नहीं रहे। कोई बोला- भौकाल हल्का रह गया तो किसी ने लिखा क्या होता अगर मनोज बाजपेयी को इसमें ले लेते।

अब पहले जैसे नहीं रहे कालीन भैया?

इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने मिर्जापुर मूवी के ट्रेलर पर किए हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह के हाथ में है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। स्टार कास्ट में पुराने एक्टर्स के अलावा रवि किशन, जीतेंद्र, श्वेता त्रिपाठी और सुशांत सिंह की एंट्री न्यू वाइब देगी। वेब सीरीज में जहां कालीन भैया डराने का काम करते थे, वहीं कम के कम फिल्म का ट्रेलर देखकर तो वो खौफ नहीं झलक रहा है। लेकिन क्या फिल्म में चीजें बदलेंगी? इस सवाल का जवाब तो हमें मूवी की रिलीज के बाद ही मिलेगा। फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN