Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…जानिए किसने लिखा था ये गीत, इस सिंगर...

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…जानिए किसने लिखा था ये गीत, इस सिंगर की आवाज ने बना दिया अमर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/63e7faac-6ac8-4bec-93ff-108d262317c6_1786452772353_1786452778863_971c0c8b-0387-4a8a-971f-2ae65756332a.png

धर्मेंद्र पर फिल्माया गया गाना ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ को लिखने वाले गीतकार ने इस गाने को अमर कर दिया। मदन मोहन के म्यूजिक में तैयार हुआ ये गीत आज भी देशभक्ति के भावों से भरा हुआ है। जानिए कौन है इस गाने को लिखने वाला गीतकार और सिंगर-

1964 में एक फिल्म आई थी हकीकत। भारत और चाइना वॉर पर बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी देश के लिए मरने मिटने वाले जवान की थी। इस फिल्म से प्रिया राजवंश ने अपना डेब्यू किया था। बलराज साहनी, जयंत, संजय खान जैसे एक्टर ने इस फिल्म में सपोर्टिंग किरदार निभाए थे। उस समय बहुत कम देशभक्ति फिल्में बनीं थीं, ऐसे में फिल्म हकीकत लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई। इस फिल्म की कहानी के साथ एक गाना हमेशा के लिए अमर हो गया। आगे चलकर इस गाने के नाम पर कई फिल्में और अन्य गीत बने। ये गाना था ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’। इस गीत को गाने वाले सिंगर और लिखने वाले गीतकार ने इसे अमर कर दिया।

जानिए किसने लिखा ये गीत

धर्मेंद्र स्टारर फिल्म हकीकत में कुल 7 गाने रखे गए थे। फिल्म का गाना ‘हो के मजबूर मुझे उसने भुलाया होगा’, ‘ज़रा सी आहट होती है तो दिल सोचता है’, ‘मस्ती में छेड़कर तराना कोई दिल का’, ‘आई अब की साल दिवाली’ लेकिन इन सब से ऊपर फिल्म का गाना ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ खूब मशहूर हुआ।

इस गाने के नाम पर बनी फिल्म

इस गाने को शबाना आजमी के पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी ने लिखा था। वहीं मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना रिकॉर्ड हुआ था। फिल्म के इस गाने पर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल की फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ बनी थी। ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी।

फिल्म की कास्ट

देव आनंद के भाई चेतन आनंद ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके दूसरे भाई विजय आनंद भी एक छोटे रोल में थे। देव आनंद के भाई चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। ऐसी भी कई रिपोर्ट हैं कि फिल्म हकीकत पर उस समय के पंजाब के सीएम प्रताप सिंह कैरों ने मदद की थी। ऐसी खबरें थीं कि चेतन आनंद ने जब उस समय के पंजाब के सीएम से मुलाकात की थी तब उन्होंने भारत-चीन वॉर पर फिल्म बनाने का सुझाव दिया था, साथ ही इस फिल्म पर पैसा भी लगाया था। हालांकि, बाद में सीएम की तरफ से इस खबर को झूठा ही बताया गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN