Home rss business hindi जुलाई में 50 रुपये का डिविडेंड, अगस्त में कर दिया शेयरों को...

जुलाई में 50 रुपये का डिविडेंड, अगस्त में कर दिया शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का ऐलान, बुधवार को रखिए नजर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Split News: JSW Dulux ने शेयरों के बंटवारे का ऐलान आज मंगलवार को किया है। कंपनी की तरफ पहली तिमाही के नतीजों की जानकारी आज साझा की गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार पेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.42 प्रतिशत गिरा है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 79.70 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 91 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी के शेयर पिछले महीने ही अभी एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

10 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक

कंपनी ने पहली तिमाही के नतीजों के साथ-साथ स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि बोर्ड ने 10 टुकड़ों में शेयरों को बांटने का फैसला किया है। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रतिशत हो जाएगी।

JSW Dulux के रेवन्यू में भी गिरावट

कंपनी के रेवन्यू में भी गिरावट पहली तिमाही के दौरान देखने को मिली है। अप्रैल से जून के दौरान कुल रेवन्यू 965करोड़ रुपये रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 993.10 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 14.40 प्रतिशत गिरा है।

आज कंपनी के शेयरों में उछाल

बीएसई में यह स्टॉक आज 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 3157.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.34 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 8.60 प्रतिशत तक नीचे गिरा है। दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 5.66 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

3 साल में JSW Dulux के शेयरों का दाम 12 प्रतिशत बढ़ा जरूर है। लेकिन सेंसेक्स इंडेक्स के 19.64 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में यह भी कम ही है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

2025 में 180 रुपये का डिविडेंड दी थी कंपनी

पिछले साल कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने एक शेयर पर दोनों बार का मिलाकर 180 रुपये का डिविडेंड दिया था।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.20 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 38.80 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN