Home - 185Hz डिस्प्ले और 9070mAh बैटरी वाला फोन लाया Redmi, फीचर्स कर देंगे...

185Hz डिस्प्ले और 9070mAh बैटरी वाला फोन लाया Redmi, फीचर्स कर देंगे हैरान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi K100 Pro Max चीन में लॉन्च हो गया है, जिसमें 185Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 9,070mAh की बैटरी है।

Redmi ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 Pro Max को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ Redmi K100 Pro को भी मार्केट में उतारा है। नए Pro Max मॉडल में 185Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल कैमरा और 9,070mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की सेल चीन में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो गई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Redmi K100 Pro Max की कीमत

Redmi K100 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 4,499 यानी करीब 64,000 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। इसके अलावा फोन का 16GB + 256GB वेरिएंट CNY 4,899 यानी करीब 69,000 रुपये, 12GB + 512GB मॉडल CNY 5,099 यानी लगभग 72,000 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट CNY 5,499 यानी करीब 78,000 रुपये में आता है।

फोन का सबसे महंगा मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत CNY 5,999 यानी करीब 85,000 रुपये है। फिलहाल ये कीमतें चीन के मार्केट के लिए हैं और कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

185Hz AMOLED डिस्प्ले

Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,200×2,608 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जो खासतौर पर गेमिंग और तेज स्क्रॉलिंग के दौरान बेहतर स्मूदनेस दे सकती है। डिस्प्ले में 4,800Hz तक का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, DC Dimming, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 68.7 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा स्क्रीन HDR10+, HDR Vivid और Dolby Vision को भी सपोर्ट करती है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Redmi K100 Pro Max में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.6GHz है। फोन में Qualcomm AI Engine, Adreno GPU और अलग D2 ग्राफिक्स चिप भी दी गई है। इसमें 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।

200MP का मेन कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi K100 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.68 अपर्चर और OIS के साथ आता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 102 डिग्री है। वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में फोन 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

9,070mAh की बड़ी बैटरी

Redmi K100 Pro Max की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी बैटरी भी शामिल है। फोन में 9,070mAh की बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खास बनाती है। चार्जिंग के लिए फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा 27W वायर्ड और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का विकल्प मिलता है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

Redmi K100 Pro Max का डायमेंशन 163.49×77.94×8.45mm है और इसका वजन करीब 238 ग्राम है। फोन को Black, Cabernet Sauvignon Red, Chasing the Wind Blue और Flowing Gold and White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

बता दें, फिलहाल Redmi K100 Pro Max को चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल भी वहीं शुरू हो चुकी है। भारत में फोन के लॉन्च की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में भारत में कीमत और लॉन्च डेट का इंतजार करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN