Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मौनी रॉय संग डेटिंग की खबरों पर अर्जुन बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी,...

मौनी रॉय संग डेटिंग की खबरों पर अर्जुन बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम तो कई सालों से…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/12/1200x900/mounj_1786499424211_1786499437279_8f9fc331-c2a5-4030-aebe-9a8542f4722e.jpg

मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी साथ में नागिन शो कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई है, लेकिन कुछ समय पहले दोनों की डेटिंग की खबर ने सबको हैरान कर दिया जिसपर अब अर्जुन ने रिएक्ट किया है।

मौनी रॉय ने कुछ समय पहले अनाउंस किया कि वह तलाक ले रही हैं। मौनी के तलाक की अनाउंटमेंट के बाद उनकी पर्सनल लाइफ पर कई सवाल खड़े किए। वहीं एक दिन मौनी को अर्जुन बिजलानी के साथ साथ में पार्टी करते हुए देखा गया जिसके बाद कुछ लोग दोनों का नाम जोड़ने लगे जबकि अर्जुन पहले से शादीशुदा हैं। मौनी ने तो इस पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन अर्जुन का इस पर रिएक्शन आया है।

अर्जुन बोले हम साथ में कई बार जाते डिनर

अर्जुन ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा, ‘अगर 7 और 8 लोग डिनर पर जाते हैं तो ऐसा नहीं हम पहली बार साथ गए हैं। हम 50 बार साथ में डिनर पर गए थे। मौनी और मैं कई बार अकेले भी डिनर पर गए हैं और साथ में चिल किया। मुझे सच में नहीं पता कि क्यों किसी ने वो लिखा।’

अर्जुन ने बताया अब क्यों किया रिएक्ट

अर्जुन ने कहा कि पहले वह उन खबरों को इग्नोर करना चाहते थे। लेकिन जब उनके दोस्तों ने इस पर रिएक्ट किया तो उन्होंने सोचा कि अब जरूरी है इस पर बोलने के लिए।

अर्जुन बोले, ‘पहले मैंने इसे इग्नोर किया, लेकिन फिर क्रिस्टल डिसूजा ने कहा कि ये क्या बकवास है क्योंकि वह मुझे जानती हैं। जो लोग हमें जानते हैं, उन्होंने भी पोस्ट पर कमेंट किया तो मुझे लगा अगर मेरे दोस्त बोल रहे हैं तो मुझे भी बोलना चाहिए।’

मौनी को कोई बदनाम करना चाहता है

अर्जुन ने आगे मौनी को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लग रहा है कि कुछ समय से कोई मौनी को बदनाम करना चाहता है। मुझे नहीं पता कौन।’ अर्जुन का मानना है कि मौनी की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कमेंट किए जा रहे हैं।

मौनी लाइफ के मुश्किल समय से गुजर रहीं

अर्जुन बोले, ‘मौनी अपनी लाइफ के काफी मुश्किल समय से गुजर रही हैं। पहले उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर कमेंट किए गए। इसके बाद किसी ने उनकी ड्रिंकिंग को लेकर कमेंट किया। मेरा मतलब है कि सब पार्टी करने जाते हैं और एंजॉय करते हैं। ये सब नॉर्मल है। ऐसे कमेंट्स करके आप किसी को जज नहीं कर सकते हो और ना ही किसी के करैक्टर पर सवाल खड़े कर सकते हो।’

अर्जुन की पत्नी ने क्या कहा

अर्जुन ने कहा कि हम सालों से दोस्त हैं। मौनी हमारे घर आती रहती हैं। हमने साथ में शो भी किया है। हमने साथ में कई वीडियोज भी बनाए हैं। तभी अर्जुन की पत्नी नेहा भी बोलती हैं कि उस दिन पार्टी में मैं भी जाने वाली थी। लेकिन लास्ट मोमेंट पर रुक गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN