Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना स्टिच किए कलरफुल दुपट्टे से बनाएं धोती, शॉर्ट कुर्ती के साथ...

बिना स्टिच किए कलरफुल दुपट्टे से बनाएं धोती, शॉर्ट कुर्ती के साथ मिलेगा गजब का लुक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News

एथनिक वियर में धोती को खासतौर से पसंद किया जाता है। जेंट्स और लेडीज दोनों ही इसे अलग -अलग तरह से स्टाइल करते हैं। अगर आप भी धोती पहनना पसंद करती हैं तो यहां बताए तरीके से दुपट्टे को धोती की तरह स्टाइल करें। 

How to make a dhoti from an unstitched dupatta

बिना स्टिच किए दुपट्टे से धोती कैसे बनाएं

एथनिक वियर में ज्यादातर महिलाएं सिंपल सूट पहनती हैं, लेकिन अक्सर एक जैसी स्टाइलिंग की वजह से बोरियत हो सकती है। ऐसे में आपको अपने स्टाइल को बदलना चाहिए। सिंपल पैंट प्लाजो के साथ कुर्ता स्टाइल करने से अच्छा है कि आप इन्हें एक स्टाइलिश धोती के साथ पेयर करें। समय के साथ फैशन ट्रेंड्स अक्सर बदलते रहते हैं और इन दिनों धोती स्टाइल काफी ट्रेंड में है। यह एक ऐसा पारंपरिक परिधान है, जिसे पहनकर काफी क्लासी और स्टाइलिश लुक मिलता है। शॉर्ट कुर्ती के साथ धोती काफी स्टाइलिश लगती है। अगर आप कुर्ते के साथ धोती पहनना चाहती हैं लेकिन आपके पास कोई धोती नहीं है तो आप कलरफुल दुपट्टे की मदद से धोती तैयार कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इसे बिना स्टिच किए पहना जा सकता है।

सीखिए दुपट्टे से कैसे पहनें धोती

इंस्टाग्राम पर फैशन एंड स्टाइल क्रिएटर सूची ने दुपट्टे से धोती पहनने का आसान तरीका बताया है।धोती पहनने के लिए सबसे पहले आप किसी शॉर्ट्स या लैगिंग को पहनें। ध्यान रखें आप जो भी पहनें वह कमर से फिक्स या हल्का टाइट होना चाहिए। अब दुपट्टे को लंबाई से पकड़ें और फ्रंट में रखें। ऊपर से थोड़ा मोड़ें और फिर इसे अच्छी तरह से टक कर लें। अब फ्रंट से थोड़ा हिस्सा लें और इसे ट्विस्ट करते हुए अंदर करें। बचे हुए दुपट्टे को पैरों के बीच से ले जाते हुए पीछे की तरफ ले जाएं। अब दुपट्टे के दोनों अंत को पकड़ें और फिर फ्रंट में लाते हुए क्रॉस करें। इसे सेफ्टी पिन की मदद से सिक्योर करें। इसे सिक्योर करने के लिए आप बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर सुई धागे का।

किन चीजों के साथ पेयर करें ये धोती

इस धोती को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। शॉर्ट शर्ट स्टाइल कुर्ती, शॉर्ट पेपलम कुर्ती के साथ इस तरह की धोती को पहना जा सकता है। स्टाइल लुक के लिए आप इस लुक में एक सुंदर बेल्ट को शामल कर सकती हैं। ध्यान रखें कि जरूरी नहीं है कि आप रंगीन दुपट्टे को चुनें। अगर कुर्ता प्लेन है तो आप रंगीन दुपट्टे से धोती पहनें। लेकिन अगर कुर्ती कलरफुल है तो आपको एक प्लेन रंग के दुपट्टे को धोती की तरह पहनना चाहिए। बस दुपट्टा चुनते समय एक बात का ध्यान रखें कि इसका फैब्रिक बहुत पतला ना हो। सिल्क, रेयॉन, कॉटन मिक्स जैसे कपड़े का दुपट्टा धोती में फ्लोई लुक पाने में मदद कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN