Home National news hindi पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ को क्रिकेट जगत के 21 पूर्व कप्तानों...

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ को क्रिकेट जगत के 21 पूर्व कप्तानों ने क्यों लिखा पत्र

4
0

Source :- BBC INDIA

शहबाज़ शरीफ़

इमेज स्रोत, Serhat Cagdas/Anadolu via Getty Image

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के स्वास्थ्य को लेकर क्रिकेट जगत के 21 पूर्व कप्तानों ने पीएम शहबाज़ शरीफ़ को पत्र लिखा है.

पूर्व कप्तानों ने इमरान ख़ान को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

क्रिकइन्फो के मुताबिक़, पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान को अस्पताल ले जाकर मेडिकल बोर्ड से उनकी जांच कराने का निर्देश दिया था.

इस बोर्ड में इमरान ख़ान के निजी डॉक्टरों के साथ उनकी बहन डॉ उज़मा ख़ान को भी शामिल किया जाना था. अदालत ने उनके परिवार से साप्ताहिक मुलाक़ातें भी बहाल की थीं.

पूर्व कप्तानों ने दावा किया कि इमरान ख़ान को अस्पताल में केवल कुछ घंटे रखा गया. उनकी जाँच अदालत के निर्देशानुसार गठित मेडिकल बोर्ड के बजाय सरकार की ओर से नियुक्त टीम ने की. टीम ने उन्हें ‘मेडिकली फ़िट’ घोषित कर वापस अदियाला जेल भेज दिया.

यह प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को पूर्व कप्तानों की ओर से भेजा गया दूसरा पत्र है. इससे पहले इसी साल फ़रवरी में 14 पूर्व कप्तानों ने इमरान ख़ान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए पत्र लिखा था. उस समय इमरान ख़ान के परिवार ने दावा किया था कि आंख की समस्या के कारण उनकी एक आंख की रोशनी लगभग पूरी तरह चली गई है और जेल में उन्हें उचित इलाज नहीं मिल रहा है.

इन 21 कप्तानों ने लिखा पत्र

माइकल अथर्टन, एलेक्स ब्लैकवेल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, एलेस्टर कुक, सुनील गावस्कर, ली जर्मन, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, अर्जुना रणतुंगा, एंड्रयू स्ट्रॉस, दिलीप वेंगसरकर, स्टीव वॉ और जॉन राइट

SOURCE : BBC NEWS