Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आपको मैसी पोनी बनाना बहुत मुश्किल लगता है तो यहां हम आसान स्टेप्स में इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरह की पोनी इंडियन और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ अच्छी लगती है।
अगरकिसी भी लुक को पूरा करने के लिए सही हेयरस्टाइल बनाना बहुत जरूरी है। अगर आप महंगे से महंगे कपड़े पहनने और सुंदर मेकअप अप्लाई करने के बाद भी इंकम्पलीट महसूस करती हैं तो जरूर ये हेयरस्टाइल की वजह से हो सकता है। बहुत सी महिलओं को खुद से हेयरस्टाइल करना थोड़ा मुश्किल लगता है। वह शिकायत करती हैं कि जब वह कुछ हेयरस्टाइल बनाती हैं तो बाल बहुत ज्यादा फ्लैट हो जाते हैं और चेहरे पर अच्छे नहीं दिखते। ऐसे में हम मैसी पोनीटेल बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये हेयरस्टाइल इंडियन और वेस्टर्न दोनों के साथ काफी अच्छा लगता है। यहां आसान स्टेप्स में सीखिए मैसी पोनीटेल बनाने का तरीका।
स्टेप्स में सीखें मैसी पोनीटेल
- मैसी पोनीटेल बनाने के लिए आपको जरूरत होगी एक हेयर क्लचर और एक रबर की।
- सबसे पहले बालों को अच्छी तरह से कंघी करें और उलझे बालों को भी सुलझा दें।
- फिर ऊपर से आधे बालों को घूमाते हुए क्लचर लगा दें।
- नीचे बचे बालों को बीच से बांट दें और फिर दोनों तरफ को सामने की तरफ ले आएं।
- अब क्लचर वाले बालों को खोल दें।
- सामने रखे बालों को पीछे की तरफ ट्विस्ट करते हुए लेकर जाएं। और क्रॉस करते हुए सामने ले आएं।
- पीछे बचे बालों को इकट्ठा करें और ऊपर करके क्लचर लगाएं।
- सामने वाले बालों को पीछे ले जाएं और फिर रबर से बांध दें। इसके बाद क्लचर वाले बालों को खोल दें।
हेयरस्टाइल के बाद बालों को चपटा होने से कैसे बचाएं
- हेयरस्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धोएं। अगर स्कैल्प गंदा होगा तो आपको मैसी लुक नहीं मिल पाएगा और बाल चिपके-चिपके दिखेंगे।
- बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर से जड़ों को ऊपर उठाकर सुखाएं। आप चाहें तो सिर नीचे करके सुखा सकते हैं। इससे भी वॉल्यूम आता है।
- हल्का वॉल्यूमाइजिंग शैम्पू इस्तेमाल करें और जरूरत से ज्यादा कंडीशनर न लगाएं। बहुत ज्यादा कंडीशनर भी बालों को चपटा कर सकता है।
- ध्यान रखें कि आप कंडीशनर सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें।
- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली रहते हैं तो थोड़ा हेयर वॉल्यूम पाउडर या हल्का हेयर क्ले इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बालों की जड़ों को बार-बार हाथ से दबाने से बचें। चाहें तो बैक कॉम्ब करके चपटा होने से बचा सकते हैं।
- अगर वीडियो में दिख रहे हेयरस्टाइल की तरह मैसी हेयर चाहिए तो सही कटिंग जरूरी है। इसके लिए लेयर्ड कट वॉल्यूम बढ़ाने में मदद कर सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


