Source :- LIVE HINDUSTAN
कृष्णा मेहंदी क्यों है खास?
जन्माष्टमी पर हाथों में मेहंदी लगाना तो पसंद है, लेकिन इस बार कुछ थोड़ा अलग ट्राई कर सकते हैं। बेबी कृष्णा वाले मेहंदी डिजाइन हाथों में काफी प्यारे लगते हैं। कान्हा की नटखट मुस्कान, मोर पंख, बांसुरी और माखन की मटकी जैसे छोटे-छोटे डिजाइन हाथों पर बहुत सुंदर दिखते हैं। आप चाहें तो पूरी हथेली पर कान्हा की तस्वीर बनवा सकते हैं या फिर सिर्फ उनके पैरों, बांसुरी या मोर पंख वाला सिंपल डिजाइन चुन सकती हैं। जन्माष्टमी के लिए ये डिजाइन आपके हाथों को त्योहार वाला खास लुक देंगे।
(Photos/Instagram: yas_hennastudio)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

