Home LIFESTYLE NEWS HINDI इस जन्माष्टमी पंचामृत से बनाएं ये टेस्टी केक, एकदम नई और सिंपल...

इस जन्माष्टमी पंचामृत से बनाएं ये टेस्टी केक, एकदम नई और सिंपल रेसिपी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जन्माष्टमी पर कान्हा जी के भोग के लिए कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं? इस बार पंचामृत के स्वाद वाला यह खास केक ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और कुछ अलग सामग्री नहीं चाहिए, नोट कर लें इसकी रेसिपी।

जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर में कान्हा जी के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। माखन-मिश्री से लेकर पंजीरी और पंचामृत तक, इस दिन भगवान कृष्ण को कई चीजों का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी इस बार भोग के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो पंचामृत केक ट्राई कर सकते हैं। यह केक थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें पंचामृत में इस्तेमाल होने वाली पांच चीजों का स्वाद मिलता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से आप इसे बना लेंगे।

पंचामृत केक बनाने के लिए सामग्री

आधा कप दही

आधा कप दूध

एक चौथाई कप घी

एक चौथाई कप शहद

एक चौथाई कप चीनी

एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर

एक कप सूजी

एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

केक का बैटर

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही, दूध, घी, शहद और चीनी डालें। अब इसमें इलायची पाउडर और सूजी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • ध्यान रखें कि इस समय बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा नहीं डालना है। बाकी सारी चीजों को मिलाकर एक अच्छा और स्मूद बैटर तैयार करें।
  • अब इस मिश्रण को कुछ देर के लिए रख दें, ताकि सूजी दूध और दही को अच्छी तरह सोख ले। इससे केक का मिश्रण सही बनेगा।

बेकिंग पाउडर और सोडा

  • कुछ देर बाद मिश्रण को एक बार अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें।
  • ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा ना हो। जरूरत लगे तो थोड़ा दूध डालकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर सकते हैं।

केक को ऐसे बेक करें

  • अब केक के बर्तन को थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें। इसमें तैयार किया हुआ मिश्रण डालें और ऊपर से इसे अच्छी तरह बराबर कर दें।
  • ओवन को पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें। अब केक को ओवन में रखकर करीब 25 से 30 मिनट तक बेक करें।
  • केक तैयार हुआ है या नहीं, यह देखने के लिए बीच में एक साफ चाकू या लकड़ी की सींक डालकर देखें। अगर वह साफ बाहर आ जाए, तो केक तैयार है।

ठंडा होने के बाद…

केक को ओवन से निकालने के बाद तुरंत ना काटें। इसे कुछ देर ठंडा होने दें। इसके बाद धीरे से इसे बर्तन से बाहर निकालें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़े कटे हुए मेवे या सूखे गुलाब की पंखुड़ियां डालकर इसे सजा सकते हैं। इससे केक देखने में और सुंदर लगेगा।

ओवन नहीं है तो?

ओवन नहीं है तो एक बड़े बर्तन में नीचे नमक की लेयर लगाकर बेक कर सकते हैं। बीच-बीच में चेक करते रहें, जब अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें।

जन्माष्टमी के भोग के लिए है खास

पंचामृत से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल होने की वजह से यह केक जन्माष्टमी के मौके के लिए काफी खास है। इसे भगवान कृष्ण को भोग लगाने के बाद परिवार के साथ मिलकर खाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN