Home National news hindi सऊदी अरब का दावा- ईरान ने उसके तेल टैंकर पर किया हमला,...

सऊदी अरब का दावा- ईरान ने उसके तेल टैंकर पर किया हमला, फ़िलीपींस के दो नाविकों की मौत

4
0

Source :- BBC INDIA

होर्मुज़ स्ट्रेट

इमेज स्रोत, Getty Images

सऊदी अरब ने सोमवार रात अपने एक बड़े तेल टैंकर पर ईरान की ओर से किए गए कथित हमले की निंदा की है.

इस हमले में फ़िलीपींस के दो नाविकों की मौत हो गई.

सऊदी अरब की राष्ट्रीय शिपिंग कंपनी बाहरी ने बुधवार को पुष्टि की कि उसके सिद्र नाम के एक जहाज़ के साथ ये घटना घटी.

समुद्री सुरक्षा कंपनियों के मुताबिक़, ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के उत्तर में सिद्र पर कुछ प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ.

इसी दौरान दक्षिण कोरिया के एक बड़े तेल टैंकर सेनेगल प्रॉस्पेरिटी को भी मुसंदम के पूर्व में निशाना बनाए जाने की ख़बर है.

सऊदी अरब के इस आरोप पर ईरान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

हालांकि, इससे पहले ईरान ने कहा था कि होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरते समय दो टैंकरों में बारूदी सुंरगों से टकराने के बाद आग लग गई.

ईरान के मुताबिक़, ये टैंकर एक ऐसे रास्ते से जा रहे थे, जिसके इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी.

नाविकों की मौत की खबर ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी सेना ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए हैं.

इसके जवाब में ईरानी सेना ने पड़ोसी अरब देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया.

जुलाई के बाद दोनों देशों के बीच यह सबसे बड़ा सैन्य टकराव है.

SOURCE : BBC NEWS