Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार समय रैना ने वरुण धवन की हंसी का बनाया मजाक, एक्टर की...

समय रैना ने वरुण धवन की हंसी का बनाया मजाक, एक्टर की हो गई बोलती बंद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/03/1200x900/smv_1788443638232_2c386279-2c9c-464e-a006-b6fb547b022a_1788443649358_8569ae68-29f4-4221-908d-37450057d0d2_ffab3d75-00bd-49fd-998d-0f9e3edeef7a_6955ee99-961c-4454-a14e-17f0045b9af0.jpg

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अब वरुण धवन आने वाले हैं। शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें समय, वरुण को रोस्ट कर रहे हैं।

समय रैना ने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के नए सीजन के साथ वापसी की है। शो में अब तक कई गेस्ट आ चुके हैं और अब इडियाज गॉट लेटेंट का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि वरुण अब शो के नए गेस्ट हैं और हर गेस्ट की तरह समय ने वरुण को भी रोस्ट किया है।

वरुण की एक्टिंग का बनाय मजाक

दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया कि वरुण किसी एक कंटेस्टेंट को कुछ एक्ट करने को बोलते हैं। तभी कंटेस्टेंट वरुण से पूछता है कि मैं क्या करूं तो तभी पैनल से एक गेस्ट बोलते हैं कि कंटेस्टेंट तो एक्ट कर लेंगे, लेकिन वरुण का क्या।

वरुण फिर समय को लेकर आते हैं स्टेज पर बोलते हैं कि तुम एक्टिंग करो। समय इस पर बोलते हैं कि अरे मैंने नहीं बोला। लेकिन वरुण फिर भी उन्हें एक्ट करने को बोलते हैं।

समय ने फिर किया वरुण की स्माइल को लेकर रोस्ट

समय फिर बोलते हैं कि चलो हम तीनों 3 जानवरों की एक्टिंग करते हैं और मैं सबसे पहले करता हूं। समय फिर वरुण की स्माइल की एक्टिंग करते हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। वरुण पहले ध्यान नहीं देते, लेकिन जैसे ही वह समय को देखते हैं तो स्पीचलेस हो जाते हैं। इसके बाद वरुण खुद फिर वैसे ही स्माइल करते हैं।

कब आएगा वरुण वाला एपिसोड

वरुण का यह एपिसोड 4 सितंबर को आएगा। वरुण इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं, कॉमेडी एक ऐसी शैली है जिसमें मुझे परफॉर्म करना पसंद है और इसे देखना भी पसंद है। समय के कॉमेडी का ब्रांड अनप्रिडिक्टेबल है और मैं उसे लाइव एक्सपीरियंस करना चाहता था। मुझे काफी मजा आया और आशा है कि सब इसे एंजॉय करेंगे।

इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, वरुण को लेटेंट में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। वहीं एक ने लिखा कि ये वाला एपिसोड धमाकेदार होगा, देख लेना।

वरुण की प्रोफेशनल लाइफ

वरुण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट है जवानी तो इश्क होना है में नजर आए थे जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में थीं।

अपकमिंग मूवी की बात करें तो ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वरुण अब यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं जो साल 2027 में आएगी। वरुण के रोल और फिल्म की कहानी को लेकर अभी अपडेट नहीं मिल पाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN