Home National news hindi नेपाल बाढ़: सुरंग में नौ दिनों तक फंसे दो लोगों को ऐसे...

नेपाल बाढ़: सुरंग में नौ दिनों तक फंसे दो लोगों को ऐसे ज़िंदा निकाला गया

3
0

Source :- BBC INDIA

टनल में फंसे एक व्यक्ति को निकालते राहत कर्मी

इमेज स्रोत, Nepal Army

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

बीबीसी नेपाली के मुताबिक़, त्रिशूली 3-ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे दो लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया है.

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के जॉइंट मैनेजर सुरेश राउत ने बीबीसी न्यूज़ नेपाली से इसकी पुष्टि की है.

सबसे पहले बचाए गए व्यक्ति संजय शाह हैं. वह परियोजना में मैकेनिकल फोरमैन हैं.

राउत के मुताबिक़, दूसरे व्यक्ति मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महर्जन हैं.

राउत ने कहा, “उन्होंने थोड़ा हंसते हुए बचावकर्मियों के प्रति आभार जताया और उनकी ओर इशारा किया.”

नेपाल विद्युत प्राधिकरण की कर्मचारी शोभा पौडेल ने बीबीसी को बताया कि सुरंग में नौ दिनों तक फंसे रहने के बाद दसवें दिन दोनों लोगों के ज़िंदा पाए जाने की ख़बर से बचावकर्मी और एनईए के कर्मचारी भावुक हो गए.

इनमें से एक व्यक्ति को सेना के हेलीकॉप्टर से नुवाकोट के बत्तर ले जाया गया है.

शॉर्ट वीडियो देखिए

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

इससे पहले आज सुबह नेपाल सेना के नेतृत्व में एक बचाव दल त्रिशूली 3-ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर फंसे लोगों से संपर्क करने में सफल रहा था.

बचाव कार्य में लगे विशेषज्ञ श्रीराम नेउपाने ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह पुष्टि हो गई है कि अंदर से एक से अधिक लोगों की आवाज़ें सुनी गईं.”

श्रीराम नेउपाने नेपाल के सांसद भी हैं.

उन्होंने फ़ेसबुक पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, “जब बचाव दल ने कहा, ‘घबराओ मत, हम बचा रहे हैं’, तो अंदर से जवाब आया, ‘हां’.”

उन्होंने इससे पहले लिखा था कि यह जानकारी बचाव कार्य में लगी सेना से मिली है.

नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के जॉइंट मैनेजर सुरेश राउत ने बीबीसी नेपाली को बताया था कि त्रिशूली 3-ए प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों की आवाज़ें सुनाई देने की सूचना मिली थी.

राउत ने कहा, “खोज और बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे सेना के कर्नल गंगा बराल ने हमें बताया कि अंदर से आवाज़ आ रही थी.”

नेपाली सेना ने बीबीसी न्यूज़ नेपाली को बताया कि बचावकर्मी सुरंग से 100 मीटर की दूरी तक पहुंच गए थे. हालांकि, उन्हें अभी भी मलबे से बचते हुए आगे बढ़ना पड़ रहा था.

इससे पहले श्रीराम नेउपाने ने आज सुबह एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल का बचाव दल सुरंग में प्रवेश कर चुका है और बचाव अभियान तेज़ कर रहा है. सुरंग के अंदर से लोगों की आवाज़ें सुनाई देने की सूचना एक उम्मीद की किरण है.”

उन्होंने लिखा, “मैं कल शाम तक घटनास्थल पर इंजीनियर के रूप में बचाव और खोज अभियान में शामिल था.”

जैसे ही एक शख़्स को सुरंग से निकाला गया उसने बचाव कर्मियों का धन्यवाद अदा किया

इमेज स्रोत, Nepal Army

बचाए गए लोगों में से एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया

इमेज स्रोत, Nepal Army

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

और जानें

शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें

शॉर्ट वीडियो

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

  • रेस्क्यू किया गया शख़्स

  • गंगा का पानी गलियों में भी भर गया है.

  • पेंगुइंस के लिए ख़ास सूट

  • रिलीफ कैंप में महिलाएं कैसी दिक्कतें झेल रहीं

  • त्रिशूली नदी के आसपास क्या दिखा?

  • nepal india

  • iran US

  • नेपाल में इस तरह की जा रही है शवों की पहचान

  • पीएम मोदी ने फिर की गोल्ड न ख़रीदने की अपील

  • नेपाल के चितवन ज़िले में नदी में बहकर आ रहे शव

SOURCE : BBC NEWS