Home - 9000mAh और 10,000mAh की बैटरी के साथ आए Poco के दो ‘फौलादी’...

9000mAh और 10,000mAh की बैटरी के साथ आए Poco के दो ‘फौलादी’ फोन्स; ऊंचाई या पानी में गिरने पर नहीं होंगे खराब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Poco ने अपनी नई X8 स्मार्टफोन सीरीज के तहत भारत में दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power को लॉन्च किया है। दोनों फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, फास्ट चार्जिंग और कई IP रेटिंग्स मिली हुई है। Poco X8 में Snapdragon 6s Gen 4 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म है, जबकि Poco X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मॉडल Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलते हैं और इनमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है। POCO X8 Power का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 10,000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। वहीं, POCO X8 में 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। दोनों फोन भारत में 11 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। चलिए डिटेल में आपको बताते हैं फोन के सभी वैरिएंट की कीमत और सेल डेट:

Poco X8 और Poco X8 Power की कीमत और उपलब्धता

Poco X8 की कीमत 29,999 रुपए है, जबकि Poco X8 Power की कीमत 35,999 रुपए है। लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदार 2,000 रुपए का कूपन डिस्काउंट और साथ ही 1,000 रुपए का बैंक ऑफर या एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इन ऑफर के बाद, Poco X8 की प्रभावी कीमत 26,999 रुपए और Poco X8 Power की कीमत 32,999 रुपए हो जाती है। दोनों फोन 11 सितंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे से सिर्फ Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Poco X8 के लिए 2,250 रुपए प्रति माह और Poco X8 Power के लिए 2,750 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाली 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN