Source :- LIVE HINDUSTAN
शादियों का सीजन अगने एक महीने बाद स्टार्ट हो जाएगा। लेकिन दुल्हन की शॉपिंग तो चल रही होगी। खुद के लिए हल्दी, मेहंदी और शादी के फंक्शन के लिए लुक सोच रखा है तो इन ब्राइडल ट्रेंड को ना फॉलो करें। वहीं बाकी दुल्हन जैसी ही नजर आएंगी।
शादियों का सीजन अगले एक महीने बाद शुरू हो जाएगा। जिस भी गर्ल्स एंड ब्वॉयज की शादियां फिक्स हो चुकी हैं, वो शादी की शॉपिंग में बिजी होंगे। खासतौर पर होने वाली दुल्हन तो जमकर शॉपिंग करती हैं और अपने ब्राइडल लुक पर काफी खर्च करती हैं। अगर ट्रेंडी लुक पाने के साथ ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड हैं जिन्हें फॉलो करने की आपको जरूरत नहीं क्योंकि पिछले साल ये जमकर वायरल हुए थे और ब्राइड्स ने इस लुक को काफी ज्यादा कैरी किया। तो अगर आप अपने लुक को सहेली या कजिन जैसा सेम टू सेम नहीं चाहतीं तो इन लुक्स को बिल्कुल ना फॉलो करें।
कुंदन मेहंदी
वैसे तो कुंदन मेहंदी इस समय भी काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन रियल लाइफ में इस तरह की मेहंदी यूजलेस है क्योंकि इसे पहनना काफी इरिटेटिंग और मुश्किल होता है। पहले गोंद लगाओ फिर कुंदन चिपकाओ। लेकिन अगले कुछ घंटों बाद ही ये सारा कुंदन निकल जाएगा और आपके हाथ बिल्कुल सूने दिखेंगे। ट्रेडिशनल मेहंदी आपको वो ब्राइड वाली फीलिंग देती है। तो इस ट्रेंड को फॉलो करना यूजलेस है।
फेसलेस स्पैक्ट्स
पिछले वेडिंग सीजन में काफी सारी ब्राइड्स फोटोशूट में इस तरह के चश्मे पहने दिखीं। पूरे मेकअप के बाद बिना ग्लास और पूरे फ्रेम के अजीब से चश्मे। ये लुक भी रियल लाइफ में काफी वियर्ड है और इसे फॉलो करना किसी भी तरह से ठीक नहीं। इससे तो अच्छा हो कि वो लड़कियां जो स्पेशली वेडिंग डे के लिए लेंस पहनती हैं वो सीधे अपने पावर वाले चश्मे को लगाकर ही रेडी हो जाएं। कम से कम उन्हें आंखों की दिक्कत तो नहीं सहनी पड़ेगी।
लैस फैब्रिक वाला दुपट्टा
लैस फैब्रिक वाला दुपट्टा भी काफी ज्यादा ट्रेंड में था। फूलों वाला दुपट्टा ना बनवाकर काफी सारी ब्राइड्स लेस वाले दुपट्टे को हल्दी-मेहंदी में खूब पहने दिखीं थी। तो इस बार भी ये जमकर ट्रेंड में रहेगा। अगर आप बाकी दुल्हन जैसा नहीं दिखना चाहती तो इस फैशन ट्रेंड को भी स्किप कर दें तो अच्छा होगा।
कश्मीरी चूड़ियां
कश्मीरी घुंघरू वाली चूड़ियां पिछले सीजन में भी जमकर ट्रेंड कर रही थी। इस बार भी अगर आप इसे खरीदने वाली हैं तो आइडिया ड्रॉप कर दें। क्योंकि पहले तो ये पुराना ट्रेंड हो चुका, दूसरे दुल्हन के अलावा भी बहुत सारी लड़कियां इन चूड़ियों को पहनें दिख जाएंगी। तो दुल्हन बनना है तो इन चूड़ियों को पहनने का आइडिया छोड़ दें। इसकी बजाय आप क्लासिक प्लने चूड़ियों के साथ कड़े ट्राई करें, वो ज्यादा अथेंटिक लुक क्रिएट करेगा।
कुंदन और फ्लोरल ज्वैलरी
कुंदन और फ्लोरल ज्वैलरी काफी टाइम से ट्रेंड में हैं और अगर आप बाकी ब्राइड्स से अलग लुक चाहती हैं तो इस बार इन ज्वैलरी ट्रेंड को अवॉएड करें। इसकी बजाय आप कई पीस में लेयरिंग करते ज्वैलरी पहनें। चोकर और उसके नीचे दूसरा रानी हायर लेयर करें। जिसे आप शादी के बाद त्योहार या दूसरे फंक्शन में आसानी से पहन सकें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




