Home LIFESTYLE NEWS HINDI दूसरों के आगे आपको ‘बेवकूफ’ दिखाती हैं ये 5 आदतें, अनजाने में...

दूसरों के आगे आपको ‘बेवकूफ’ दिखाती हैं ये 5 आदतें, अनजाने में करते हैं 80% लोग!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई बार आप अनजाने में ही ऐसी कुछ आदतें दोहरा रहे होते हैं, जो आपको लोगों के सामने बेवकूफ दिखाती हैं। ये आदतें इतनी कॉमन हैं कि ज्यादातर लोग यही कर रहे होते हैं, जिसका उनकी इमेज पर काफी खराब असर पड़ता है।

हर कोई चाहता है कि लोग उन्हें एक कॉन्फिडेंट, समझदार और मैच्योर इंसान समझें। लेकिन कई बाद हमारा ही बिहेवियर और छोटी-छोटी बातें लोगों के सामने हमारी गलत इमेज बना देती हैं। लोगों को अक्सर पता भी नहीं होता लेकिन वो अनजाने में ऐसा बर्ताव कर रहे होते हैं, जिसे देखकर सामने वाला उनके बारे में गलत धारणा बना लेता है। ऐसे लोगों को हर कोई बेवकूफ समझता है और ज्यादा सीरियस नहीं लेता। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कम समझदार हैं, लेकिन कई बार अनजाने में ही हम ऐसी आदतें रिपीट कर देते हैं जो सामने वाले के आगे हमारी पर्सनेलिटी की धज्जियां उड़ा देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जो आपको दूसरों के आगे बेवकूफ दिखा सकती हैं।

दूसरों की बात बीच में ही काट देना

कई लोगों की आदत होती है कि वो सामने वाले को अपनी बात पूरी ही नहीं करने देते। बीच में तुरंत बोलने लग जाते हैं या फिर किसी का सवाल पूरी तरह सुने बिना ही जवाब देने की जल्दी में रहते हैं। ऐसे लोगों से कोई बातचीत करना पसंद नहीं करता। उल्टा उनकी बातें सीरियस लेना भी लोग बंद कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आप बस अपनी कहना चाहते हैं।

ओवर सेंसेटिव लोगों से हर कोई बनाता है दूरी

अपने इमोशन दिखाना अच्छी बात है, लेकिन ओवर सेंसेटिव होना लोगों के सामने आपकी इमेज खराब कर सकता है। अगर आप हर बात पर गुस्सा हो जाते हैं, किसी का छोटा सा मजाक आपको तुरंत बुरा लग जाता है, हर छोटी चीज पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हैं, तो कोई भी ऐसे लोगों के साथ ज्यादा उठना बैठना पसंद नहीं करता है।

जानकारी ना होने के बावजूद कॉन्फिडेंस दिखाना

किसी टॉपिक के बारे में पता ना होने पर भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गलत फैक्ट्स बताना, आपको सबसे ज्यादा बेवकूफ दिखाता है। कई बार लोग किसी चीज की जानकारी ना होने के बाद भी खुद को समझदार दिखाने के लिए कुछ भी बोलते हैं या चीजों को ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा देते हैं। इससे सामने वाले पर आपका बहुत ही गलत इंप्रेशन जाता है।

हर चीज घुमाकर अपने पर ही ले आना

ऐसे कई लोग होते हैं जो हर बातचीत को अपनी कहानी, अनुभव या उपलब्धियों की तरफ ही मोड़ देते हैं। कोई अपना दुख भी साझा कर रहा होगा तो ये उस बात को कैसे ना कैसे कर के अपने किसी अनुभव के साथ जोड़ देते हैं और सारी बातचीत अपने पर ही ले आते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर लोग मतलबी और सेल्फ सेंटर्ड ही समझते हैं।

अपनी बात साबित करने के लिए फालतू की बहस करना

अपनी किसी बात को साबित करने के लिए अगर आप फालतू की बहसबाजी पर उतारू हो जाते हैं तो भी ये सही आदत नहीं है। कई बार लोग ईगो की वजह से अपनी गलत बात को भी सही साबित करने पर अड़ जाते हैं, जिसमें कई बार वो कुछ भी बोल रहे होते हैं। ऐसे लोगों से कोई बात करना पसंद नहीं करता क्योंकि ये कभी अपनी गलती स्वीकार ही नहीं करते।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN