Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘महाभारत’ के ‘अथ श्री महाभारत कथा’ गाने को बॉलीवुड के इस दिग्गज...

‘महाभारत’ के ‘अथ श्री महाभारत कथा’ गाने को बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने दी आवाज, देशभक्ति गानों को कर चुके हैं अमर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/mahabharat_interesting_facts_1749448877925_1788613467417_4416941e-f9ee-40bf-adbb-d3efeb8932c2_bcbc72cf-5c58-4621-b9e8-e7724d43fe3e_4c3b1e29-593d-4b12-8020-cb09bac3807c.jpg

‘महाभारत’ का ये गाना था ‘अथ श्री महाभारत कथा’। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को बॉलीवुड के एक महान सिंगर ने अपनी आवाज दी थी।

टीवी सीरियल का एक दौर ऐसा था, जब उसकी कहानी से कहीं ज्यादा लोगों के जेहन में उनका टाइटल सॉन्ग बसा रहता था। इन गानों का नशा लोगों के दिलों दिमाग पर ऐसा रहता था कि सीरियल की कहानी से कहीं ज्यादा उनके गाने पसंद किए जाते हैं। उस दौर में हर किसी के मुंह पर उनके फेवरेट सीरियल के गानें रटे होते थे। एक ऐसा ही शो था ‘महाभारत’, जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। बीआर चोपड़ा के इस शो को पूरे देश में काफी पसंद किया किया गया था। इसकी कहानी ने तो लोगों को अपना दीवाना बनाया ही था, लेकिन इसके टाइटल सॉन्ग को आज तक कोई भूल नहीं पाया। ‘महाभारत’ का ये गाना था ‘अथ श्री महाभारत कथा’। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को बॉलीवुड के एक महान सिंगर ने अपनी आवाज दी थी। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इस दिन प्रसारित हुआ था पहला एपिसोड

बीआर चोपड़ा का धार्मिक सीरियल ‘महाभारत’ 2 अक्टूबर, 1988 को दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित हुआ था। इस शो को देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किया गया था। इसके कैरेक्टर्स भी अपने आप में बेहद शानदार थे। इस सीरियल की लोकप्रियता का ऐसा असर था कि लोग पूरे हफ्ते इसके आने का बेसब्री से इंतजार करते थे। लोग अपना सारा काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे। यही नहीं, जिनके घरों में उस दौर में टीवी नहीं थी वो ‘महाभारत’ देखने के लिए अपने पड़ोसी के घर पहुंच जाते थे।

किसने गाया था ‘अथ श्री महाभारत कथा’

‘महाभारत’ का टाइटल सॉन्ग ‘अथ श्री महाभारत कथा’ को काफी पसंद किया गया था। आज भी ये हर किसी के जुबान पर रटा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे अपनी आवाज देकर किस सिंगर ने इसे अमर बनाया, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। ‘अथ श्री महाभारत कथा’ गाने को किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी थी। महेंद्र कपूर ने इस गाने को गाया था। वहीं, इसके संगीत निर्देशक राजकमल थे। इसके गीतकार/लेखक पंडित नरेंद्र शर्मा थे।

देशभक्ति गीतों को गाकर किया अमर

गायक महेंद्र कपूर ‘अथ श्री महाभारत कथा’ के अलावा अपने रोमांटिक और देशभक्ति गीतों को लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म ‘उपकार’ का गाना ‘मेरे देश की धरती’ गाया। ये गाना महेंद्र कपूर की पहचान बन गया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का गाना ‘है प्रीत जहाँ की रीत सदा’ गाया जो भारत की संस्कृति और गौरव को दर्शाता गीत है। महेंद्र ने फिल्म ‘क्रांति’ का गीत ‘अब के बरस तुझे धरती की रानी’ को भी अपनी आवाज से अमर कर दिया।

रोमांटिक गानों के लिए भी जाने जाते थे महेंद्र

महेंद्र कपूर ने अपने करियर में कई रोमांटिक गाने गाए हैं। इस लिस्ट में फिल्म ‘गुमराह’ का ‘चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं’, फिल्म ‘हमराज’ का ‘नीले गगन के तले’, ‘किसी पत्थर की मूरत से’ और ‘तुम अगर साथ देने का वादा करो’, फिल्म ‘किस्मत’ का ‘लाखों हैं यहां दिलवाले’ जैसे गाने गाए हैं।

‘महाभारत’ की कास्ट

अब बात करते हैं ‘महाभारत’ के किरदारों की। बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में एक्टर अर्जुन ने अर्जुन का किरदार निभाया था। नीतीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण, रूपा गांगुली ने द्रौपदी, पंकज धीर ने कर्ण, मुकेश खन्ना ने भीष्म, पुनीत इस्सर ने दुर्योधन और प्रवीण कुमार शोभित ने भीम का किरदार निभाया था। इस शो को IMDb 8.9 रेटिंग मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN