Home rss business hindi Petrol Diesel Price Today: इस शहर में 116 रुपये का बिक रहा...

Petrol Diesel Price Today: इस शहर में 116 रुपये का बिक रहा पेट्रोल, कच्चे तेल की कीमतों में 7.6% की उछाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 7.6 प्रतिशत महंगा हो गया। वहीं, यूएस क्रूड ऑयल का रेट 10 प्रतिशत बढ़ गया है। जिसकी वजह से एक बार फिर से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। बता दें, शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट 92.68 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, वेस्ट टेक्स इंटरमीडिएट का रेट 91.48 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल का असर अबतक घरेलू बाजारों में नहीं है। मई के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बढ़ोतरी कंपनियों ने नहीं की है। आइए जानते हैं कि किस शहर में कितना है रेट?

पेट्रोल का रेट कितना है आज? (Petrol Price Today)

नई दिल्ली – 102.12 रुपये

कोलकाता – 113.51 रुपये

मुंबई – 111.21 रुपये

चेन्नई – 107.76 रुपये

गुरुग्राम – 102.97 रुपये

नोएडा – 101.76 रुपये

बेंगलुरू – 111.68 रुपये

भुवनेश्वर – 108.85 रुपये

चंडीगढ़ – 101.54 रुपये

हैदराबाद – 116.15 रुपये

जयपुर – 113.50 रुपये

लखनऊ – 102.79 रुपये

पटना – 113.37 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये

डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)

दिल्ली – 95.20 रुपये

कोलकाता – 99.82 रुपये

मुंबई – 97.83 रुपये

चेन्नई – 99.55 रुपये

गुरुग्राम – 95.64 रुपये

नोएडा – 95.25 रुपये

भुवनेश्वर – 100.56 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

हैदराबाद – 104.23 रुपये

जयपुर – 98.50 रुपये

लखनऊ – 96.18 रुपये

पटना – 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये

भारत फिर से रूस से मंगा रहा है तेल

अमेरिकी दबाव हटने के बाद एक बार फिर से भारत अमेरिका से जमकर तेल खरीद रहा है। इतना ही नहीं भारत की रिफाइनरी अब रूस को भी तेल साफ करने के बाद बेच रही हैं। भारत जिन देशों से तेल खरीदता आया है उसमें रूस प्रमुख रहा है। इसके अलावा यूएई, सउदी जैसे देशों से भी भारत कच्चा तेल खरीदता है।

क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है। ना ही अब तक कोई संकेत मिला है। लेकिन कच्चे तेल का रेट इस समय जिस स्तर पर है अगर यही दाम आने वाले कुछ हफ्तों तक रहा तो घरेलू स्तर पर भी दाम बढ़ सकते हैं। आखिरी बार मई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। तब रेट को 4 बार बढ़ाया गया था। जिसके बाद पेट्रोल का दाम 7.5 प्रति लीटर तक महंगा हो गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN