Source :- LIVE HINDUSTAN
NSE IPO: 10 सालों के इंतजार के बाद एनएसई के आईपीओ को लाने की मंजूरी आखिरकार मिल गई है। इस आईपीओ का साइज 30,000 करोड़ रुपये है। जोकि जियो के प्रस्तावित आईपीओ के बाद भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा है। बता दें, ग्रे मार्केट में भी एनएसई के आईपीओ की स्थिति अच्छी है। कल शनिवार को ग्रे मार्केट में आईपीओ 300 रुपये के प्रीमियम को क्रॉस कर गया था। आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी कुछ अहम बातें
1- आईपीओ में मौजूदा निवेशक बेच रहे शेयर
एनएसई का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। 1 रुपये के फेस वैल्यू पर कुल 14.89 करोड़ शेयरों बिक्री मौजूदा निवेशक करने जा रहे हैं। जोकि एनएसई के पेड-अप कैपिटल के 6 प्रतिशत के बराबर है।
2- 18 सितंबर को खुल सकता है आईपीओ
एनएसई का आईपीओ 18 सितंबर को खुल सकता है। इसकी लिस्टिंग 25 सितंबर के करीब हो सकती है। बता दें, एनएसई की लिस्टिंग बीएसई में होगी।
3- क्या हो सकता है प्राइस बैंड (NSE IPO Price band)
एनएसई के आईपीओ का प्राइस बैंड 1800 रुपये से 2100 रुपये तक का हो सकता है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एनएसई के आईपीओ का साइज 1800 रुपये हो सकता है। लेकिन अगर शेयरों की बिक्री और अधिक स्तर पर हुई तो प्राइस बैंड 2100 रुपये तक जा सकता है।
4- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी बेच रहा है शेयर
जिन निवेशकों की तरफ से आईपीओ में शेयरों की बिकवाली होने वाली है। उसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी है। एसबीआई के साथ-साथ बैंक ऑफ बडौदा की तरफ से शेयरों को बेचा जाएगा। वहीं, न्यू इंडिया एश्योरेंस और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के साथ-साथ यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से भी शेयरों की बिक्री जाएगी। हालांकि, इनका हिस्सा ज्यादा बड़ा नहीं होगा। बता दें, DRHP के अनुसार 7 सरकारी कंपनियों की तरफ से हिस्सेदारी घटाने का फैसला हुआ है। ये कंपनियां मिलकर एनएसई के कुल 7.97 शेयर बेच रहे हैं।
5- एलआईसी नहीं ले रहा है आईपीओ में हिस्सा (LIC Stake in NSE)
सरकारी बीमा कंपनी की तरफ से आईपीओ के जरिए कोई भी हिस्सा नहीं बेचा जा रहा है। इसके अलावा प्रेमजी, जिनके पास कंपनी का 2.35 प्रतिशत हिस्सा है वो और राधाकिशन दमानी जिनके पास 1.58 प्रतिशत हिस्सा है वह भी कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं।
6- एनएसई की आर्थिक स्थिति कैसी है? (NSE Q1 results)
जून क्वार्टर में कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान कुल नेट इनकम 3120 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, टोटल इनकम 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पहली तिमाही में 5252 करोड़ रुपये रहा है।
7- ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है एनएसई का आईपीओ (NSE IPO GMP Today)
आईपीओ ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को जीएमपी 310 रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि, आज रविवार को जीएमपी 286 रुपये के स्तर पर आ गया।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




