Home LIFESTYLE NEWS HINDI फाउंडेशन के साथ क्या लगाने से चेहरे पर आएगी शाइन? जानें

फाउंडेशन के साथ क्या लगाने से चेहरे पर आएगी शाइन? जानें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे पर मेकअप लगाती हैं लेकिन वो हीरोइनों और इंफ्लूएंसर जैसा शाइनी नहीं दिखता है तो आपके मेकअप किट में इन 4 चीजों की कमी है। जानें प्रोडक्ट और उन्हें लगाने का सही तरीका। तभी त्योहारों पर आपका लुक फोटो रेडी दिखेगा।

मेकअप करने के बाद भी चेहरे पर शाइन और चमक नहीं दिखती। जैसा आप हीरोइनों और इंफ्लूएंसर के चेहरे पर देखती हैं, तो कुछ जरूरी मेकअप प्रोडक्ट को मिस कर देती हैं। इन्हीं की वजह से ही चेहरे पर ग्लॉसी शाइन आती है। हरतालिका तीज नजदीक है और आप पूजा के पहले पूरा शृंगार करने के बारे में सोच रही हैं तो कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स को अपनी वैनिटी में जरूर ऐड कर लें। साथ ही इन मेकअप एक्सपर्ट्स से इन्हें लगाने का तरीका भी जान लें। जिससे गर्मी और पसीना निकलने के बाद भी चेहरा चमकता रहे। खासतौर पर वो ग्लॉसी फिनिश जो आप अक्सर हीरोइनों के चेहरे पर देखती हैं।

चेहरे को मॉइश्चराइज करें

जब भी फाउंडेशन लगाना हो तो उससे पहले चेहरे को अंदर तक हाइड्रेट और मॉइश्चराइज जरूर करें। मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को फेसवॉश से जरूर क्लीन करें। जिससे सारी गंदगी साफ हो जाए। फिर मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहे और ड्राईनेस नजर ना आए। स्किन अगर ड्राई होगी तो किसी भी तरह का मेकअप स्किन को सॉफ्ट एंड ग्लॉसी नहीं दिखाएगा।

प्राइमर का यूज करें

वैसे तो प्राइमर एक तरह का मॉइश्चराइजर ही होता है। लेकिन कुछ प्राइमर में ग्लिटर ऐड होता है और जब आप इसे फेस पर लगाती हैं तो इससे चेहरे पर गोल्डन शाइन सी नजर आती है। जिसकी वजह से चेहरे पर एक पतली शाइनी लेयर पहले ही बन जाती है। तो अपने मेकअप किट में प्राइमर जरूर ऐड करें।

स्ट्रोब क्रीम

मेकअप बिल्कुल परफेक्ट फोटो के लिए चाहती हैं तो स्ट्रोब क्रीम जरूर खरीदें। स्ट्रोब क्रीम कई तरह की मार्केट में मिल जाती हैं। इसे अलग से लगाने का झंझट नहीं करना है। अपने फाउंडेशन के साथ इसे पहले हाथों की उल्टी तरफ मिक्स कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। स्ट्रोब क्रीम ही है जो चेहरे को ग्लॉसी शाइन देती है और चेहरा खूबसूरत दिखता है।

मेकअप फिक्सर का यूज करें

मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल मेकअप के आखिरी में केवल नहीं किया जाता। जब आप इसे कई स्टेप में चेहरे पर लगाती हैं तो ये स्किन को शाइन भी देता है। सेटिंग स्प्रे या मेकअप फिक्सर को प्राइमर लगाने के बाद, फाउंडेशन लगाने के बाद और फिर सबसे आखिरी में मेकअप कंप्लीट होने के बाद भी एक बार मेकअप फिक्सर को लगाएं।

लगाएं हाईलाइटर

मेकअप किट में एक हाईलाइटर भी जरूर रखें। लिक्विड या पाउडर दोनों में से एक रखना है तो लिक्विड वाला यूज करें। ये ज्यादा नेचुरल लुक फेस पर देता है और आपके मेकअप को बिल्कुल हीरोइनों जैसा शाइनी और ग्लॉसी बनाता है।

तो इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर चेहरे पर चमक चाहिए तो इन 4 मेकअप प्रोडक्ट को मेकअप किट में जरूर रखें। तभी फाउंडेशन के साथ लगाने ग्लॉसी फिनिश वाला मेकअप नजर आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN