Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/lovepreet_rhiyaHair_1788689716466_1ac8ad9e-ac40-4c22-b70a-27998b00b8f2_1788689720460_0f169f31-3894-4ad8-9b43-acba98c82c1a_acfbdc6b-fc6d-44e2-8490-88550435efc1_8cb06f53-5590-4a66-8858-0478151175db.pngBigg Boss 20 Fans Ka Faisla: रिया अहीर और लव गिल के बीच बिग बॉस 20 में आने के लिए वोटिंग हुई थी। लव गिल ने रिया अहीर को हराकर बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली है।
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का इंतजार खत्म हो चुका है। घर के अंदर 17 कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं। दो कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा काफी पहले से थी। ये नाम थे सीजेपी प्रोटेस्ट गर्ल रिया अहीर और पंजाबी एक्ट्रेस और मडॉल लव गिल। इन दोनों के बीच बिग बॉस 20 के घर में जाने के लिए वोटिंग हुई थी। इस वोटिंग में रिया अहीर को हराकर लव गिल ने घर के अंदर एंट्री कर ली है।
रिया अहीर को हराकर घर में पहुंचीं लव गिल
सलमान खान ने दोनों को स्टेज पर बुलाया। दोनों को फैसला सुनाते हुए सलमान खान ने बताया कि फैंस ने लव को जिताया है। इसी के साथ लव की एंट्री घर में कन्फर्म हो गई। बता दें, रिया अहीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वो घर के अंदर नहीं जा पाती हैं तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा था कि उनका मानना है कि जीवन में जो भी होता है, उसके कुछ न कुछ मायने होते हैं।
कौन हैं लव गिल?
लव गिल जिने लव गिल के नाम से भी जाना जाता है, वो पंजाब की एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। लव ने अपने करियर की शुरुआत करण औजला के म्यूजिक वीडियो से की थी। इसके अलावा लव गिल पंजाबी सीरियल तू पतंग मैं डोर में भी नजर आ चुकी हैं। 2021 में लव ने पंजाबी फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म का नाम कुरियां जवान, बापू परेशान था।
पिछले सीजन इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच हुई थी वोटिंग
पिछले सीजन में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा और सोशल मीडिया कंटेंटे क्रिएटर मृदुल तिवारी के बीच वोटिंग हुई थी। शहबाज को हराकर मृदुल को घर के अंदर एंट्री मिली थी। शहबाज को घर के अंदर न जाने का दुख तो हुआ था, लेकिन बाद में शहबाज को वाइल्ड कार्ड बनाकर घर के अंदर भेजा गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीजन भी मेकर्स रिया अहीर को घर के अंदर भेजेंगे?
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर मुंबई की रहने वाली एक एक्टर, मॉडल और ऑन्टरप्नेयोर हैं। रिया सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आई थीं। मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान रिया पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई थीं। रिया की वो तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। प्रोटेस्ट का एक नामी चेहरा बनने के बाद राहुल गांधी भी रिया अहीर से मुलाकात कर चुके हैं। रिया के पढ़ाई और काम की बात करें तो रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में पूरी की और साथये कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की। हालांकि, रिया ने तब अपनी डिग्री पूरी नहीं की क्योंकि उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग के मौके मिलने लगे थे। रिया अभी मुंबई यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर (डिस्टेंस) में डिग्री कर रही हैं।
इस बार घर में है एक खास कमरा
बिग बॉस 20 में इस बार एक खास कमरा है, इस कमरे को रूम 20 कहा जा रहा है। रूम 20 का राज खेल शुरू होने के बाद कंटेस्टेंट्स को बताया जाएगा। रूम 20 का राज गेम में क्या ट्विस्ट लेकर आएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




